केजरीवाल जेल में होने के बीच दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा मंडरा रहा : राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को भेजी BJP विधायक की चिट्ठी

by

नई दिल्ली। आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में होने के बीच दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने बार-बार सीएम केजरीवाल द्वारा जेल से दिल्ली सरकार चलाने की बात दोहराई है। ताजा मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को गृह मंत्रालय को भाजपा विधायकों की चिट्ठी भेजी है।इससे पहले, 30 अगस्त को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने दिल्ली में संवैधानिक संकट उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार बर्खास्त करने की मांग की थी।

 

उन्होंने कहा था, “दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था पंगु हो गई है। आबकारी नीति घोटाले के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चार महीने से अधिक समय से जेल में हैं। जेल में बंद होने के बावजूद, केजरीवाल ने इस्तीफा देने से मना कर दिया है, जिससे संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है।  भाजपा नेता ने आगे कहा था, “दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेने में देरी हो रही है, जिससे आवश्यक सेवा प्रभावित हो रही हैं। आप सरकार संवैधानिक नियमों और परंपराओं का उल्लंघन कर रही है। छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन अप्रैल 2021 से लंबित है। इससे दिल्ली नगर निगम को आवश्यकता के अनुसार फंड नहीं मिल रहा है।” विजेंद्र गुप्ता ने कहा था, दिल्ली सरकार कैग की 11 रिपोर्ट को विधानसभा में प्रस्तुत नहीं कर रही है। विधायकों ने ज्ञापन में आबकारी घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार सहित भ्रष्टाचार के अन्य आरोपों का भी उल्लेख किया है। दिल्ली सरकार पर केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जानबूझकर बाधा डालने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायकों ने कहा था, “राजधानी में शासन की बिगड़ती स्थिति के कारण दिल्ली के नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं बाधित हो रही है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 हथियार तस्कर गिरफ्तार : गैंगस्टरों को करते थे डिलीवरी

अमृतसर : नशा व हथियार तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत अमृतसर जिला देहाती पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर एक ज्वाइंट आपरेशन के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ करने वाला अमरीश राणा व उसका साथी गिरफ्तार

ऊना  : थाना गगरेट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में अमरीश राणा व उसके सहयोगी अमित मनकोटिया को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया है। इनके खिलाफ 16 अप्रैल 2025 को ठाकुर...
article-image
पंजाब

डॉ. अमृत सागर मित्तल और श्री सुरेंद्र अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : संजिवनी शरणम में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर ने दिव्यांगजन के जीवन में नई रोशनी और आत्मनिर्भरता का संचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए किया जा रहे अहम बदलाव : आर.एस. बाली

पंडित राघवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रहे मुख्य अतिथि एएम नाथ। नगरोटा, 29 नवंबर। स्कूल मंच से बच्चों को मिलता है आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में...
Translate »
error: Content is protected !!