जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: आरटीओ आरएस गिल

by

होशियारपुर, 12 सितंबरः  रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) आर.एस. गिल ने आज स्पष्ट किया कि जिले में किसी को भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा विशेष रूप से बड़े वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जो वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में विभाग के संज्ञान में आया कि कुछ विद्यार्थी बसों के पीछे लटककर यात्रा कर रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने आज एक बस (नंबर पी.बी 08 बी.के-8501) पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की और चालान जारी किया गया। बस के मालिक और चालक को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की गलती दोबारा की गई तो उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ आर.एस. गिल ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें, क्योंकि यह उनकी और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेषकर स्कूली बच्चों के लिए यातायात के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है और माता-पिता को भी इस पर ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल जाएं और लौटें।

आरटीओ ने कहा कि विभाग की टीमें लगातार सड़कों पर निगरानी कर रही हैं और किसी भी तरह के उल्लंघन को रोकने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के डाक्टरों ने काम ठप्प कर रोष किया प्रदर्शन : पुलिस विभाग की ढीली कार्यप्रणाली के कारण सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर – डॉ. जंग बहादुर सिंह राय

गढ़शंकर, 16 अगस्त: कलकत्ता के एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की शारीरिक शोषण के बाद निर्मम हत्या को लेकर आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ईकाई गढ़शंकर ने अपना विरोध जताया। इस संबंध...
article-image
पंजाब

ब्यूटी जोन इंटरनेशनल सैलून और अकैडमी द्वारा छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किए

गढ़शंकर । गढ़शंकर इलाके की प्रसिद्ध ब्यूटी जोन इंटरनेशनल सैलून एंड अकैडमी द्वारा अकैडमी की एमडी रंजना विशिष्ट द्वारा डिप्लोमा पूरा करने वाली छात्राओं को इंटरनेशनल सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
पंजाब

2 तस्कर ग्रिफ्तार : 27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग फिरोजपुर/फरीदकोट और एसएसओसी फाजिल्का की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्करों को  27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी जुडिशियल मजिस्ट्रेट को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : खुद को बताया था ‘प्रथम श्रेणी का जुडिशियल मजिस्ट्रेट’

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने एक फर्जी जुडिशियल मजिस्ट्रेट को गिरफ्तार किया है। उसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते रोका गया था। लेकिन गलती मानने के बजाय पुलिस को अकड़ दिखाने लगा। आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!