गोकुल बुटेल ने की नक्की प्रागपुर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत : प्रागपुर के युवाओं के लिए की ओपन जिम देने की घोषणा

by
रोहित भदसाली।  धर्मशाला, 12 सितम्बर। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस, गोकुल बुटेल ने आज बुधवार को आदर्श वेद मेला नौण नक्की प्रागपुर मेले के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गोकुल बुटेल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए मेला समिति को उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं। मुख्यातिथि ने प्रागपुर के लिए ओपन जिम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को जीवन में सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन पर ध्यान देना चाहिए।
May be an image of one or more people and dais
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकुद से युवाओं में इन गुणों का निर्माण होता है। बुटेल ने कहा ओपन जिम के लिए भूमि उपलब्ध होते ही तुरंत इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से प्रेम और आपसी भाईचारा बढ़ता है और पूरे प्रदेश में उत्सवों और त्योहारों के अवसर पर मेलों का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि मेलों में लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं और खरीददारी इत्यादि करते हैं।
May be an image of 6 people and text
इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि प्रागपुर के नक्की में लगभग 150 वर्षों से मनाया जा रहा यह मेला क्षेत्र की संस्कृति और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस मेले को हर वर्ष बहुत धूमधाम से मनाया जाता है तथा क्षेत्र के लोग दूर-दूर से इस मेले और यहां दंगल देखने आते हैं। उन्होंने उत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग के लिये क्षेत्र के लोगों, मेला समिति के सरकार एवं गैर सरकारी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
May be an image of 8 people
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर गोकुल बुटेल के पिता दिनेश बुटेल, नायब तहसीलदार प्रागपुर अश्वनी कुमार, प्रधान प्रागपुर मदन गोपाल, उपप्रधान प्रागपुर विजय धीमान, मेला कमेटी के प्रधान रूपेंद्र डैनी, करणवीर, संजय राणा, अमित चौधरी, मुकेश सोनी, वेद प्रकाश, गगन सूद सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीटीडीसी के आठ होटल निजी हाथों में देने का फैसला, नगरोटा में 180 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला बड़ा होटल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने घाटे में चल रहे हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचपीटीडीसी) के आठ होटलों को ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (ओएनएम) आधार पर निजी हाथों में देने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल टनल में शाम के समय 7 इंच तक हुई बर्फबारी : मौसम का मजा लेने पहुंचे करीब 6000 से ज्यादा सैलानियां वहां फंस गए

एएम नाथ। अटल टनल :  हिमचल प्रदेश में मौसम मेहरबान है। मई महीने आने वाला है ऐस में प्रदेश में कई दिनों से बर्फ-भारी का दौर जारी है।  वहीं बीते दिनों अटल टनल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटरएक्टिव विज़ुअल टूल किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को सीखने में कर रहे मदद

होशियारपुर, 17 मार्च: प्रमोटिंग रिजेनरेटिव नो-बर्न एग्रीकल्चर (प्राना) प्रोजेक्ट किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए बेहतर तरीके अपनाने में मदद करता है, जिसमें नो-बर्न को बढ़ावा देने, मिट्टी की संरचना में सुधार करने और मिट्टी में कार्बन बढ़ाने के अलावा बिना जुताई और रिजेनरेटिव कृषि प्रथाओं का...
Translate »
error: Content is protected !!