शिमला में व्यापारियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, SP शिमला को बर्खास्त करने की मांग

by

एएम नाथ। शिमला :  संजौली में हजारों की संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी बुधवार को धारा-163 तोड़कर संजौली पहुंच गए. यहां भीड़ को तितर बितर करने के लिए शिमला पुलिस ने लाठी चार्ज किया. प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. पुलिस के कई जवानों को भी चोटें आईं. इसी के विरोध में शिमला के व्यापारियों ने सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक बाजार बंद रखा.  शिमला व्यापार मंडल ने शेर-ए-पंजाब चौक से सीटीओ चौक तक विरोध मार्च निकाला. इस दौरान व्यापारियों ने राज्य सरकार और शिमला जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इसके अलावा, यहां शिमला पुलिस अधीक्षक और शिमला पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई.

स्थानीय व्यापारी शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी की बर्खास्तगी की मांग उठा रहे हैं. इसके साथ ही जल्द से जल्द संजौली में बनी मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण पर भी जल्द कार्रवाई की मांग हो रही है. सीटीओ चौक पर पहुंचकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने हनुमान चालीसा का भी पाठ किया.  शिमला व्यापार मंडल के संजीव ठाकुर ने कहा कि बुधवार को निहत्थे हिंदू प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं. इस दौरान कई लोग घायल हुए. उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. संजीव ठाकुर ने कहा कि स्थानीय व्यापारी शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी की बर्खास्तगी चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने संजौली में कथित अवैध मस्जिद में हुए निर्माण पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. संजीव ठाकुर ने कहा कि अभी तो यह प्रदर्शन सिर्फ शिमला में ही देखने के लिए मिल रहा है, लेकिन आने वाले वक्त में यह राज्यव्यापी भी हो सकता है.

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी  :   वहीं, संजौली में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की थी. संजौली इलाके में भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा- 163 लागू थी. जिला शिमला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में उन हितधारक होने का दावा करने वाले लोगों के साथ भी बैठक की थी. उन्हें आश्वासन दिया था कि सब कुछ शांतिपूर्ण होगा, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. यहां बैरीकेडिंग तोड़ी गई.  शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि यह पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से हुआ था. योजनाबद्ध तरीके से ही पुलिस पर पथराव किया गया. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए. उन्होंने कहा कि पुलिस ने कानून के मुताबिक काम किया है. उन्होंने कहा कि शाम होते-होते संजौली में शांति बहाल करवा दी गई. उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. संजीव कुमार गांधी ने कहा कि सभी लोगों को संविधान और कानून पर भरोसा रखना चाहिए. पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इसकी भी जांच करवाई जाएगी.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रावलपिंडी फीडर  की बिजली सप्लाई 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी 

गढ़शंकर , 23 दिसंबर: 66 केवी उप-स्टेशन मोइला वाहिदपुर से संचालित 11 केवी रावलपिंडी कंडी एपी फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चार जिलों में लागू रात्रि कर्फ्यू में छूट बढ़ी, अब रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार|

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश के चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 हत्याओं के संबंध में 6 गिरफ्तार : मोरांवाली हत्याकांड , रोड़मजारा में खेतों में गोली मार कर किए मर्डर और टांडा में महिला की हत्या के मामले में एसएसपी लांबा ने किया खुलासा

होशियारपुर। जिला पुलिस ने एक ही दिन में तीन मामलों में हुई पांच हत्याओं की वारदातों के संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें से एक मामले में आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को एंटी चिट्टा वॉकाथॉन की सभी तैयारियां पूरी

पुलिस महानिरीक्षक बिमल गुप्ता ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक एएम नाथ। बिलासपुर 24 दिसंबर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की जा...
Translate »
error: Content is protected !!