हिंदी मेरी जान——-आओ देशवासियों मैं आपको एक आज राज की बात बतलाता हूं

by
हिंदी मेरी जान
आओ देशवासियों मैं आपको एक आज राज की बात बतलाता हूं।
 कैसे बनी यह हमारी हिंदी भाषा यह राज आपको बताता हूं।
 हिंदी भाषा है हमारी जान
 हिंदी भाषा है हमारी शान।
 इस भाषा का है भारत देश में बहुत बड़ा नाम।
कर दी हमने अपनी जुबान हिंदी भाषा के नाम।
 तुम मानो या ना मानो हिंदी है, हमारे देश की जान।
 हिंदी भाषा है अनमोल,
 इसका नहीं है किसी भाषा के साथ नापतोल।
 हिंदी है हमारी भाषा,
 हिंदी भाषा से है हमें बहुत आशा।
 हर घर घर की बोले नारी,
 हमारी हिंदी भाषा सबसे प्यारी।
 भारत की मिट्टी से यह जन्मी भाषा,
 इसे बोलते हुए कभी होती नहीं निराशा।
 ऐसा जादू मैं कर जाऊं,
 हिंदी भाषा को मैं अपनी मां बनाऊं।
 मीठी मधुर तान है हिंदी,
 सब हिंदुस्तानियों की कान की आवाज है हिंदी।
 हिंदी है हमारी भाषा,
 जिसे संस्कृत ने तराशा।
हिंदी के मीठे बोल,
 देते बड़ों-बडों की आंखें खोल।
 जिसे पढ़ने में होती थी कठिनाई,
 इस संस्कृत भाषा ने यह हिंदी बनाई।
 हम यह कहते कभी ना थके,
हम यह कहते कभी ना थके।
हमारी जान हिंदी,हमारी आन हिंदी, हमारी बान हिंदी, हमारी शान हिंदी।
                 धन्यवाद सहित
       🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
                   अक्ष  द्विवेदी
 आठवीं कक्षा का छात्र माऊँट कार्मल स्कूल, उना, हिमाचल प्रदेश।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

A football show match was

This show match was played between the teams of Kaharpur and Gogron Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 06 :   In the modern professional football stadium of village Kaharpur in district Hoshiarpur, a football show match was organized...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दंपति ने 2.25 लाख में बेचा 3 दिन का मासूम : बहादुरगढ़ पुलिस ने किया रेस्क्यू …अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

झज्जर / फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के एक दिहाड़ी मजदूर दंपति द्वारा अपने महज तीन दिन के नवजात बेटे को सवा दो लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक आई मशीन का शुभारंभ

रोहित जसवाल।  घुमारवीं, 14 जनवरी :  घुमारवीं अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम उठाया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अत्याधुनिक रोबोटिक आई मशीन का उद्घाटन किया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!