व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प से प्रदेश आत्मनिर्भर बनाने की और अग्रसर : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

by
18 माह के कार्यकाल के दौरान 10  गारंटियों में से पांच गारंटियां पूरी कर निभाया वायदा  ,  चंबा ज़िला के सर्वांगीण विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम
एएम नाथ। चंबा, 13 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प से हिमाचल प्रदेश आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की और अग्रसर हो रहा है। केवल सिंह पठानिया आज परिधि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
इस दौरान सदर विधायक चंबा  नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उप मुख्य सचेतक ने कहा कि   चुनावी घोषणा पत्र में लोगों से किए वायदे  के अनुरूप 10 गारंटियों में से पांच गारंटियों  को राज्य सरकार ने अपने 18 माह के कार्यकाल के दौरान  पूरा कर दिया है। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली का  जिक्र  करते हुए कहा कि इससे लगभग 1 लाख 36 हजार के करीब कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को लाभ मिलेगा।
प्रदेश में निराश्रित बच्चों के कल्याण को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जिसने कानून बनाकर ऐसे बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाया है। उन्होंने कहा कि  बेसहारा बच्चों और महिलाओं के कल्याण को लेकर शुरू की गई महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री सुख  आश्रय योजना” के तहत 6 हजार से अधिक बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया गया है ।
मीडिया कर्मियों  से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं  के लिए 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना शुरू की है। इसके तहत पहले चरण में ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत उपादान का प्रावधान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि हिम केयर योजना को बंद नहीं किया गया है। इस योजना के तहत सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को इसका लाभ मिलता रहेगा जबकि निजी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा जारी रखी गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को  स्तरोन्नत कर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जा रहा है। इसके तहत चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन किया गया है।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि  प्रदेश सरकार द्वारा चंबा ज़िला के सर्वांगीण विकास को लेकर  आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन  विकास , स्वरोजगार, प्राकृतिक खेती से संबंधित विषयों पर भी  विस्तृत बातचीत की।
विधायक नीरज नैय्यर ने विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को लेकर  मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अभी हाल ही में शिक्षा विभाग में  रिक्त पदों को भरने के लिए चंबा ज़िला को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय  स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में एमकाम, एमसीए तथा एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सभी आवश्यक संसाधनों को जुटाने में प्रदेश सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सचिव राज्य कांग्रेस कमेटी दिलदार अली बट्ट, प्रवक्ता राज्य कांग्रेस कमेटी जगदीश हांडा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतार सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दस साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा : विशेष न्यायाधीश चंबा की अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को

मंडी : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी करार देते हुए विशेष न्यायाधीश चंबा की अदालत ने दस साल के कठोर कारावास और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद् सिंह ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली में सुनी जनसमस्याएं :सामुदायिक भवन बनाने का दिया आश्वासन

शिमला, दिसम्बर 10 – ग्रामीण विकास एवम् पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां सरस्वती पैराडाइज अंतरराष्ट्रीय स्कूल के सभागार में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली के बाशिंदों की जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : किशोरी लाल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित* एएम नाथ।  बैजनाथ, 26 दिसंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!