सिविल अस्पताल में जल्द शुरु होगा आक्सीजन प्लांट: विशेष सारंगल

by

होशियारपुर :स्थानीय सिविल अस्पताल में आने वाले सप्ताह के भीतर एक हजार एल.पी.एम क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट शुरु होने से कोविड-19 वार्ड के सभी बैडों के लिए लगातार आक्सीजन सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) विशेष सारंगल ने आज सिविल अस्पताल में नए बने अपनी किस्म के इस पहले प्लांट व वहां स्थापित मशीनों का जायजा लेते हुए कहा कि यह प्लांट रक्षा खोज व विकास संस्था(डी.आर.डी.ओ) व एन.एच.ए.आई के नेतृत्व में बनाया गया है जो कि शुरुआत के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि प्लांट में जरुरी मशीने लगने के बाद बिजली के कनेक्शन भी कुछ दिनों में मुहैया हो जाने से यह आक्सीजन प्लांट काम करना शुरु कर देगा। उन्होंने बताया कि प्लांट से कोविड-19 के मरीजों के बैडों के लिए सीधी आक्सीजन सप्लाई हर समय बरकरार रहेगी व इस उद्देश्य के लिए जरुरी जनरेटरों के प्रबंध भी किए गए हैं ताकि किसी भी हालत में सप्लाई प्रभावित न हो सके।
ए.डी.सी विशेष सारंगल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्लांट को सुचारु ढंग से चलाने के लिए हर तरह का इंतजाम यकीनी बनाया गया है व विशेष तौर पर बैकअप सिस्टम भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि कुल 1.40 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले इस प्लांट का निर्माण करीब एक माह पहले शुरु हुआ जो कि तय समय में मुकम्मल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आक्सीजन प्लांट कोरोना व गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अन्य मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।
इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार व एस.एम.ओ डा. जसविंदर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सौर ऊर्जा क्रांति का अगुआ बना ऊना जिला : प्रदेश 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से अग्रसर – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। ऊना :  जल विद्युत उत्पादन में अपनी सशक्त पहचान बनाने के बाद, हिमाचल प्रदेश अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में अग्रसर है, और ऊना जिला...
article-image
पंजाब

मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत तीन चरणों में चलेगा बच्चों व गर्भवतियों का संपूर्ण टीकाकरण: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने रुटीन टीकाकरण संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर, 29 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष व रुटीन टीकाकरण संबंधी जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में...
article-image
पंजाब

Kanjak Pujan was done on

Rahon/Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/April 7 : On the occasion of Ram Navami, Mahant Ganga Nand Puri ji first performed Havan with the help of the Sangat in the ancient Dera Gosaiana of Rahon town of district...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल परिवहन निगम की बस में नंगल डैम के पास आग लगी, कोई हताहत नहीं

नंगल  : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के संधोल से दिल्ली जा रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस में नंगल डैम के पास आग लग गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह...
Translate »
error: Content is protected !!