नवनिर्वाचित पीयू स्टूडेंट कौंसिल ने ली शपथ

by

चंडीगढ़  :  पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्टूडेंट्स कौंसिल (पीयूसीएससी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों प्रधान अनुराग दलाल, उप-प्रधान अर्चित गर्ग, सचिव विनीत यादव और संयुक्त सचिव जसविंदर सिंह राणा को कुलपति प्रो.  रेनू विग की उपस्थिति में शपथ दिलायी गयी।

इससे पहले कार्यकारिणी चुनाव भी कराये गये जिसमें कार्यकारिणी के लिये बायोकैमिस्ट्री के गुरपाल सिंह, पीयूआईएसएसईआर की कोमलप्रीत कौर, यूआईएलएस के सार्थक ठुकराल, फार्मास्यूटीकल विभाग के देविंदर पाल सिंह और जूलॉजी के उदित को चुना गया। कुलपति प्रो. रेनू विग ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उन्हें पीयू के हित में काम करने की सलाह दी ताकि कैंपस में शिक्षा का माहौल बना रहे। कुलपति ने छात्रों की जायज मांगों पर उचित कदम उठाये जाने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित चौहान, एसोसिएसट डीएसडब्ल्यू प्रो. नरेश कुमार, फैकल्टी इंचार्ज योगेश रावल और सभी वार्डन के अलावा स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

250 करोड़ रुपए के छात्रवृति घोटाले में अग्रिम जमानत की याचिका हितेश गांधी ने ली वापस

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 250 करोड़ रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी और ऊना के केसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी की ओर से दायर अग्रिम जमानत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर : विक्रम मजीठिया को हाईकोर्ट से मिली जमानत

चंडीगढ़ :10 अगस्त अकाली दल के नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार जमानत दे दी है। विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशा कारोबार के मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद की भूमिका स्थानीय स्तर पर समस्या निराकरण में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने नगर पंचायत अर्की के वार्ड...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की अमीर विरासत की झलक पेश करेगा ‘होशियारपुर विरसा मेला’: कोमल मित्तल

होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 3 से 5 मार्च को पर्यटन विभाग पंजाब के सहयोग से ‘होशियारपुर विरसा मेला’ का आयोजन लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में करवाया जा रहा है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!