दर्जन भर गांवो में पीने का पानी न आने के कारण लोगों ने जलसप्लाई विभाग के कार्यलय के सामने किया प्रदर्शन।

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर ब्लाक के सैला खुर्द इलाके के साथ लगते दर्जन भर गाँवो में पीने वाले पानी की सप्लाई 15 दिनों से बंद होने से त्रस्त लोगों ने इकबाल सिंह हैपी की अगुवाई में इकट्ठा होकर एक्सईन सेनिटेशन व जलस्रोत गढ़शंकर के कार्यलय के सामने दो घंटे तक सड़क जामकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा वह लंबे समय तक प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह अपनी समस्या के संबंध में विभागीय अधिकारियों को बता चुके हैं लेकिन अधिकारी समाधान करने की बजाए बहानेबाजी कर रहे हैं और विभाग के कर्मचारी लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 15 दिन से पीने का पानी न मिलने के कारण महिलाओं व बच्चों और पशुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इकबाल सिंह हैपी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने में नाकाम हो गई है लेकिन लोग हैरान हैं कि करोड़ो रूपये जो बजट में जलसप्लाई के रखे जाते हैं वह अखिर जाते कहां है। प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए एक्सईन विजय कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर पीजीआई को किया सपुर्द

गढ़शंकर। गढ़शंकर के 94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने पीजीआई, चंडीगढ़ के लिए उनका पार्थिव शरीर  बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह व रोटरी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में दो व्यकतियों को 82 ग्राम नशीले पदार्थ और 48 बोतल शराब सहित सहित किया ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 82 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफतार मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गशत...
article-image
पंजाब

मारपीट करने के आरोप में 6 अज्ञात लोगों सहित 11 खिलाफ मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 17 अप्रैल : गढ़शंकर पुलिस द्वारा मारपीट करने के आरोप में 6 अज्ञात लोगों सहित कुल 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अजय कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी महंदवाणी थाना गढ़शंकर ने पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!