प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी जशोदाबेन अभी कहां रहती…….कहां रहती , क्या करती जानिए !!

by

ई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी अक्सर अपनी पत्नी को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के निशाने पर रहते हैं। प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी अभी कहां रहती हैं, क्या करती हैं, यह जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं।

तीन साल में हो गए अलग :  बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की 1968 में जशोदाबेन से शादी हुई थी। दोनों महज तीन साल ही साथ में रहे और अलग हो गए। शादी के समय जशोदाबेन की उम्र 17 साल और पीएम मोदी की उम्र 19 साल थी। पीएम मोदी ने अपनी पत्नी को उनके मायके छोड़ दिया था। पीएम ने 1987 में जशोदाबेन को तलाक देने का निर्णय लिया। हालांकि ये हो नहीं पाया।

कैसे करती हैं गुजर बसर :   पीएम मोदी की शादी गुजरात के उंझा के ब्रह्मवाड़ा गांव में हुआ था। कहा जाता है कि पीएम की दो दिनों तक इस गांव में बारात रुकी थी। उनकी पत्नी उनसे अलग होने के बाद अपने मायके वापस आ गईं और माता-पिता- भाई के साथ रहने लगी। उन्होंने उंझा के ही एक स्कूल में पढ़ाया। वो अब रिटायर्ड शिक्षिका हैं और पेंशन से मिलने वाले पैसों से अपने गुजर बसर करती हैं। उंझा में वो अपने छोटे भाई अशोक मोदी के साथ रहती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

65 यूनिट रक्तदान : नंगल खुर्द में रविवार को ब्रदर्स ग्रुप की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन

हरोली :  गांव नंगल खुर्द में रविवार को ब्रदर्स ग्रुप की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय युवाओं द्वारा संयुक्त रूप से 65 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन...
पंजाब , समाचार

सातवीं बार किसान मोर्चा के लिए सिंघू बार्डर गए किसान की हृदय गति रुकने से सिंघू बार्डर पर मौत

गढ़शंकर । गांव पद्दी सुरा सिंह के एक 72 वर्षीय किसान की बीती रात दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई । जानकारी के मुताविक मलकियत सिंह पुत्र कर्म...
article-image
पंजाब

आप नेता ने प्रेमिका के प्रेम में अंधा होकर पत्नी की हत्या के लिए ठेके पर किया थे हत्यारे हायर :

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के नेता दुरण प्रेमिका के लिए अपनी  पत्नी की हत्या के लिए ठेके के हत्यारे को हायर किया था। यह  खुलासा आप लुधियाना पुलिस ने किया। लुधियाना पुलिस ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दूसरे दिन भी बर्फबारी : फसलें और बागवानी पर संकट

लाहौल स्पीति, 7 अक्टूबर :  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी जिले में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग इलाकों में छह इंच से...
Translate »
error: Content is protected !!