सरपंचों और पंचों का चुनाव अक्टूबर के मध्य के बाद : दो चरणों में होंगे चुनाव, कारण जानें

by

पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब ताजा जानकारी हाथ लगी है कि राज्य सरकार पंचायत संस्थाओं के चुनाव दो चरणों में कराएगी। पहले चरण में केवल गांवों के सरपंचों और पंचों का चुनाव होना है और यह चुनाव अक्टूबर के मध्य के बाद कभी भी मुमकिन है।

पंजाब सरकार पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव अलग-अलग कराएगी। पंचायत चुनाव के बाद ही नगर निगम आदि के चुनाव का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए। पंजाब में चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी होने हैं, जिनकी घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की जानी बाकी है। पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने गांवों को फंड देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने विवेकाधीन कोटे से लगभग 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने पंचायत चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्हों की सूची भी जारी कर दी है। पंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र में पंचायती राज एक्ट 1994 में किए गए संशोधन पर अभी राज्यपाल की मुहर लगनी बाकी है। इस बार राज्य सरकार ने विधेयक के जरिए पंचायत चुनाव के लिए सरपंच पद के आरक्षण में बदलाव किया है, जिसके लिए अब ब्लॉक को आधार बनाया जाएगा, जबकि पहले जिले को इकाई मानकर आरक्षण का रोस्टर तैयार किया जाता था।

सदन में एक संशोधन से अब नये सिरे से रोस्टर बनाने का रास्ता स्पष्ट हो गया है। सियासी दलों के चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इसमें भी संशोधन किया गया है। पता चला है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पंचायत चुनाव होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 करोड़ की अबादी बाले प्रदेश के लिए सिर्फ पचास हजार वैकसीन की डोज की मांग हैरानीजनक : निमिषा मेहता

गढ़शंकर : लोगो को केंद्र की मोदी सरकार दुारा मुहैया करवाई गई कोरोना वैकसीन लगवाने की अपील करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशिक प्रवक्ता निमिषा मेहता ने कहा कि मोदी सरकार दुारा देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की टीम कर रही जांच : अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे 4200 भारतीयों पर लटकी तलवार

अमेरिका में रह रहे 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत वापस भेज दिया गया है। इन निर्वासित भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयर...
पंजाब

धारदार कुल्हाड़ी से मां के सिर ओर गर्दन पर किए वार : कलयुगी बेटे ने मां पर किया कातिलाना हमला

मुकेरियां – एक रूह कांपा देने वाली वारदात हुई है! जहां एक कलयुगी बेटा अपनी ही मां के लिए जल्लाद बन गया.उसने अपनी मां की धारदार कुल्हाड़ी से सिर ओर गर्दन पर वार किए।...
article-image
पंजाब

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पति नेपाली नागरिक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!