तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए जीओ आफिस के समक्ष 219 वें दिन भी सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा प्रर्दशन

by

गढ़शंकर: केंद्र की मोदी सरकार दुारा पास किए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ व दो विधेयकों के खिलाफ सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा स्थानीय जीओ कार्यालय समक्ष 219 वें दिन मास्टर हंस राज गढ़शंकर की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। जिसे कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, चौधर अच्छर सिंह बिल्ड़ों, गुरनेक सिंह भज्जल, बीबी सुभाष मट्टू, शिगारा राम भज्जल, मास्टर बलवंत राम, हरभजन सिंह अटवाल, गोल्डी पनाम ने कहा कि मोदी सरकार को देश की जनता की कोई परवाह नहीं है। सिर्फ कारपोरेट घराणों को फायदा पहुंचाने में लगी है।
उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी की कानूनी गरंटी देने व आर्डीनैस वापिस लेने तक लड़ाई जारी रहेगी और इसके लिए हर तरह की कुवार्नी देने को हम तैयार है। उन्होंने कहा कि अव तक पांच सौ किसान इस संघर्ष में शहीद हो चुके है। केंद्री कृषि मंत्री बार बार ब्यान दे रहे के कृषि कानून रद्द नहीं होगे निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार दुारा लोगो से किए वायदे पूरे ना होने के कारण जगह जगह विभिन्न वर्ग धरने प्रर्दशन कर रहे है। लेकिन उनकी मागें पूरी करने की जगह उन पर पानी की बुछारे व लाठियां चलाई जा रही है। उन्होंने बार्डरों पर चल रहे किसानी संघर्ष में ज्यादा से ज्यादा संख्यां में हिस्सा लेने की लोगो से अपील की और कहा कि जीओ आफिस गढ़शंकर के समक्ष रोजाना दिए जाने वाले धरने में गयारह से बारह वजे तक शामिल होने के लिए पहुंचे। इस समय एडवोकेट हरमेश अजाद, अवतार सिंह देनोवाल कलां, सुरजीत सिंह कुल्लेवाल, गुरमेल कलसी, करन संघा, अनीसा कलसी, आलिया कलसी, कैप्टन करनैल सिंह,गुरदियाल सिंह मट्टूों, सुरजीत सिंह कुुल्लेवाल, हरभजन सिंह भज्जल गुरविंदर सिंह, दलजीत कौर, गुरमीत सिंह, जुझार सिंह मट्टू, रेशम सिंह वेदी आदि मौजूद थे।
फोटो: जीओ आफिस के समक्ष नारेवाजी करते कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, शिगारा राम भज्जल व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अस्पताल जा रही महिला के गले से छीना मंगलसूत्र : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना। अस्पताल जा रही महिला के गले से बाइक सवार ने मंगलसूत्र छीन कर बाइक सवार फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश...
article-image
पंजाब

शिविर दौरान 100 युनिट रक्त एकत्रित –  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 22 मार्च : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में स्कूल प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर द्वारा स्कूल स्टाफ के सहयोग से शहीद-ए- आजम स....
article-image
पंजाब

ब्रह्म शंकर जिम्पा खिलाफ पक्का मोर्चा 15 जनवरी से :  पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक में फैसला

गढ़शंकर, 9 जनवरी : पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक नहर कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने की। इस बैठक में प्रदेश...
article-image
पंजाब

वेरका भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर समेत 172 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त तक करें आवेदन

पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी 56,100 रुपये मासिक बेसिक सैलरी चंडीगढ़, 17 अगस्त। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!