31 अक्टूबर तक कराई जा सकेगी वोट के लिए रजिस्ट्रेशन : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड की चुनावों के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई

by

 योग्य केसधारी व्यक्ति अपनी वोट जरूर बनवाएं – जिला निर्वाचन अधिकारी

होशियारपुर, 18 सितंबर :  चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड के चुनावों के लिए जिला होशियारपुर में योग्य वोटरों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। कमिशन द्वारा वोट रजिस्ट्रेशन की तारीखों में विस्तार करते हुए अब वोट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। केसधारी व्यक्ति इस तिथि तक फॉर्म नंबर-1 भर सकते हैं।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने साझा की। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग फॉर्म नंबर-1 केसधारी भरकर संबंधित पटवारी, बी.एल.ओ., एस.डी.एम. कार्यालय या डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में जमा कराएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित तहसीलदार और एस.डी.एम. दफ्तर से भी संपर्क किया जा सकता है। इन फॉर्मों के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और निवास के सबूत के रूप में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड आदि प्रमाण की प्रति लगानी होगी।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वोट बनवाने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए और उसकी आस्था सिख धर्म में होनी चाहिए तथा केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को मानने वाला ही वोट बनवा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा में कुल 41279 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग – DC मनमोहन शर्मा

21138 पुरुष तथा 20141 महिला मतदाता। पट्टा मेहलोग, 22 मई (तारा) :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों निर्वाचन, 2026 के लिए विकास खण्ड पट्टा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक नामजद।

माहिलपुर , 23 जून : थाना माहिलपुर पुलिस ने कृष्ण गोपाल के बयानों पर कार्रवाई करते हुए विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में अश्वनी कुमार...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर ने कांस्टेबल की गन छीन ली और पुलिस पर तान दी : थाना प्रभारी ने आरोपी पर फायरिंग कर दी

अमृतसर :  पुलिस और एक नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने एक नशा तस्कर को आठ किलो...
Translate »
error: Content is protected !!