डीटीएफ और केकेयू द्वारा तीन नए आपराधिक कानूनों पर विचार गोष्ठी : एनएआई द्वारा लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं के घरों पर छापे और मालविंदर माली की गिरफ्तारी की निंदा

by
गढ़शंकर, 19 सितंबर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट टीम गढ़शंकर तथा किर्ती किसान यूनियन होशियारपुर द्वारा केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों और लोगों के पक्ष में बोलने वाले बुद्धिजीवियों के खिलाफ मामले दर्ज करने के खिलाफ एटीएफ नेता मुकेश कुमार, किसान नेता हरमेश ढेसी, पेंशनर नेता हंसराज गढ़शंकर तथा सेवा निवृत प्रिंसिपल जगदीश राय की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट दलजीत सिंह उड़ापड़ (डेमोक्रेटिक लॉयर्स एसोसिएशन के राज्य नेता) ने इन तीनों कानूनों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि केंद्र सरकार इन कानूनों को राष्ट्रवाद के नाम पर कानून बताकर लोगों पर थोप रही है। नए आपराधिक कानून न केवल पुराने औपनिवेशिक कानूनों की नकल हैं, बल्कि उनमें घातक परिवर्तन भी किए गए हैं, जिनका मुख्य निशाना देश के विभिन्न संघर्षरत संघों के नेता, आम लोग और अल्पसंख्यक होंगे। इस मौके सेवानिवृत्त प्रिं जगदीश राय ने भी अपने विचार रखे।
    चर्चा में भाग लेते हुए चन्द्रशेखर बलाचौर, भूपिंदर सिंह सरोआ, विने कुमार गढ़शंकर, बलकार सिंह मघानिया और मैडम खुशविंदर कौर ने सवालों के जवाब दिए। एनआईए द्वारा किसान यूनियन नेताओं और लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मालविंदर सिंह माली को गिरफ्तार करने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए।
 विचार गोष्ठी में डीटीएफ नेता सुखदेव डानसीवाल, सतपाल कलेर, जरनैल सिंह, संदीप कुमार, अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, जगदीप कुमार, किसान नेता कुलविंदर चाहल, करनैल सिंह, अवतार सिंह, सोहन सिंह, प्रो. कुलवंत सिंह गोलेवाल, सरपंच रामजीत सिंह देनोवाल कलां एवं पेंशनर नेता बलवीर सिंह खानपुरी, गुरमेल सिंह, मैडम सुनीता कुमारी आदि उपस्थित थे। अंत में किसान नेता हरमेश ढेसी ने उपस्थित सभी साथियों का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 जून को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी वोटों की गिनती : पोल एक्टिविटी मानिटरिंग सिस्टम रुम से लिया पोलिंग बूथों का जायजा

होशियारपुर, 1 जूनः   होशियारपुर जिले में लोक सभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जिले में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भय-मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने...
article-image
पंजाब

सोनालिका इंडस्ट्रीज का डीलरशिप नेटवर्क 1000 तक पहुंचाने की योजना: फिलिप वर्गीज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में सोनालिका इंडस्ट्रीज के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट फिलिप वर्गीज ने भारत में कंपनी के विस्तार और कृषि तकनीक में क्रांति लाने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली में बादल फटने से आई बाढ़ : पलचान में मची अफरा तफरी, आज भी भारी बारिश का अनुमान

एएम नाथ। मनाली । हिमाचल प्रदेश के मनाली  में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा...
article-image
Uncategorized , पंजाब

सांसद सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर घर में ही किया नजरबंद : खैहरा ने कहा पंजाब में माहौल पाकिस्तान जैसा

  चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर में वहीं के सांसद और खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एमपी सिमनरजीत सिंह मान पुलिस हिरासत...
Translate »
error: Content is protected !!