एनसीसी के तीनों विंग शुरू करने वाला प्रदेश का पहला महाविद्यालय बना बंगाणाः वीरेंद्र कंवर

by

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा प्रदेश का पहला ऐसा कॉलेज बन गया है, जहां पर एनसीसी के तीनों विंग शुरू हो गए हैं। यह सभी विंग इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनसीसी नेवल विंग की 5 सीट महाविद्यालय को मिली हैं, जबकि एनसीसी एयरविंग सीनियर डिवीजन की 10 सीटें बंगाणा महाविद्यालय को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आर्मी विंग पहले से चल रहा है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एनसीसी के सभी विंग क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी सौगात हैं क्योंकि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से बहुत सारे युवा सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं। एनसीसी को सेना में भर्ती होने का पहले कदम के रूप में देखा जाता है। एनसीसी अनुशासना सिखाती है, जिसका समाज के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहता है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि एनसीसी के ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने एनसीसी फ्लैग औपचारिक रूप से कॉलेज को भेंट कर दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार ने अन्य स्टाफ की मौजूदगी में झंडा प्राप्त किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी व लाहुल घाटी में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, किलाड़ में तीन इंच ताजा हिमपात 

लाहुल घाटी के उदयपुर और पट्टन घाटी में भारी बर्फबारी एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प​श्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है।जिनमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : प्राचार्य डॉ. सलारिया

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026 को पर्यावरण युवा संसद 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोद लिए गए एवं आसपास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे PM मोदी : प्रधानमंत्री से पहले केंद्र की दो टीमें पहुंचेंगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे चंबा व कुल्लू जिलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की दो टीमें रविवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति से प्रेरित फैसलों से प्रदेश का नुकसान कर रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : मुख्यमंत्री द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार हिमाचल के हितों से खिलवाड़ : जयराम ठाकुर

प्रदेश के विकास के लिए राजनीति नहीं सकारात्मक भूमिका निभाए मुख्यमंत्री,  बेरोज़गारों की फ़ीस बढ़ा कर राजस्व बढ़ाना चाहती है सरकार एएम नाथ। शिमला  :  पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में...
Translate »
error: Content is protected !!