डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय में लगा रोजगार मेला : सैकड़ों युवा लड़के-लड़कियां हुए लाभान्वित

by
गढ़शंकर, 20 सितंबर: विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय में जिला रोजगार अधिकारी के सहयोग से एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लड़के-लड़कियों ने रोजगार मेले का लाभ उठाया। इस मौके उपस्थित युवाओं को संबोधित करते
कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के प्रयासों से इस अभियान के तहत राज्य के 45000 से अधिक युवा लड़के और लड़कियों को सरकारी नौकरियां मुहैया कराई गई हैं। इसी श्रृंखला तहत हलके के बेरोजगारों के लिए आज आयोजित मेला साबित होगा वरदान बेरोज़गारों के लिए वरदान  साबित होगा। जिला रोजगार पदाधिकारी श्री संजीव कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले के दौरान जहां युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिये गये, वहीं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार खोलने के लिए विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी, शाहबाज सिंह गढ़शंकर, हरजिंदर सिंह धंजल, जुझार सिंह नागरा, बलदीप सिंह सरपंच, गुरभाग सिंह, प्रिंस चौधरी, धर्मप्रीत सिंह के अलावा क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेला 17 अगस्त से शुरु : DC ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ की बैठक, मेले के दौरान डी.जे व सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

होशियारपुर, 12 अगस्त:    17 अगस्त से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ऊना जिला(हिमाचल प्रदेश) के अधिकारियों...
article-image
पंजाब

चित्रकला में अनामिका व मॉडल में अंजली रही अव्वल : सड़क सुरक्षा को लेकर मानपुरा स्कूल में मॉडल व चित्रकला प्रतियोगिता

बद्दी, 9 फरवरी (तारा) : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से मॉडल व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार...
article-image
पंजाब

आप व कांग्रेस पंजाब में भाजपा विरोधी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे : जाखड़

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बृहस्पतिवार को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला तथा उन पर ‘सुनियोजित एजेंडे’ के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!