जिला परिषद ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 7.28 करोड़ के बजट का किया अनुमोदन

by

जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने प्रस्तुत किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान का हिसाब
ऊना: जिला परिषद ऊना ने आज त्रैमासिक बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 7.28 करोड़ रूपये का बजट अनुमोदित किया गया। जिसे पंचायत भवनों के सुधार, बिजली व लाइटों के सुधारीकरण तथा अन्य विकास कार्यों पर आवश्यकतानुसार व्यय किया जाएगा। यह जानकारी जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने आज त्रैमाासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
नीलम कुमारी ने कहा कि 15वें वित्तायोग के अन्तर्गत पंचायती राज नियमों एवं अधिनियमों के अन्तर्गत विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन से अपना रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा है ताकि जिला परिषद के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि 15वें वित्तायोग के अन्तर्गत करवाए जाने वाले कार्यों के लिए शेष बची हुई राशि पर जिला परिषद की अगली बैठक चर्चा की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष मनरेगा के तहत 36,075 कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है, जिन पर 460.44 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकतर सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है, ताकि त्वरित समस्याओं के निदान के साथ-साथ पारदर्शिता भी बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं बारे जिला परिषद को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके।
पूरी तैयारी के साथ आएं अधिकारी
बैठक में जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ आने को कहा। उन्होंने जिला में बेसहारा गौंवश की समस्या पर भी चर्चा करते हुए कहा कि जिला में 26 गौसदन सक्रिय हैं, जिनमें 1810 गौवंश को सहारा प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन गौशालाओं में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है, वहां पर जल शक्ति विभाग जल्द से जल्द पानी का प्रबंध करे। उन्होंने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान बनाने का भी सुझाव दिया। जिप सदस्यों ने बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों से विभिन्न विभागों के माध्यम से जिला परिषद के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों, अधूरे कार्यों तथा स्थिति बारे जानकारी मांगी।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिप सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्षा रीता कुमारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला के समस्त विकास खंड अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालकवाह व हरोली में स्थापित होंगे ऑक्सीजन प्लांटः डीसी , डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज हरोली अस्पताल तथा मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल पालकवाह में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए जल्द से जल्द सभी कार्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रिज पर फहराया तिरंगा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े

एएम नाथ।  शिमला  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सत्र -मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे पर आपदा प्रबंधन को लेकर किए शब्दी हमले : मुख्यंमत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा केंद्र सरकार कुछ दे चाहे नहीं, 26 सितंबर को राहत पैकेज की घोषणा करेंगे

शिमला : विधानसभा के मानसून सत्र की राष्ट्रगान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। जिसके बाद स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए सभी सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!