दिल्ली में कंवर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात की

by

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात की।
इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने हिमाचल प्रदेश से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने गिरिराज सिंह से कहा कि बरसात के दिनों में बहुत से लोगों के मकान क्षतिग्रस्त होते हैं। इसलिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का राज्य के लिए कोटा बढ़ाए। ताकि आपदा प्रभावितों की राज्य सरकार बेहतर ढंग से मदद कर सके। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने हिमाचल प्रदेश में विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को दी, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने संतोष जाहिर किया। गिरिराज सिंह ने हिमाचल प्रदेश को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 516 लाभार्थियों को 1 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान – महेंद्र पाल गुर्जर रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फरवरी- बाल कल्याण समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जसविंद्र सिंह ओमेक्स रेजिडेंशियल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष चुने :.नवीन ने संजीव को चार मतो से पराजित कर उपाध्यक्ष पद जीता

बी बी एन, 15 मार्च (तारा) : ओमेक्स रेजिडेशियल वेल्फेयर सोसायटी के चुनाव में जसविंद्र सिंह अध्यक्ष व देवेंद्र महासचिव चुने गए। रविवार को बद्दी के ओमेक्स में सोसायटी के चुनाव कराए गए। अध्यक्ष,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चामुंडा मंदिर में नवरात्रों से कैनोपी में श्रद्वालुओं को मिलेंगे फूल, फूलों से धूप, गुलाल बनाने की कार्य योजना भी हो रही तैयार: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 27 सितंबर। कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्ति पीठों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा इस के लिए प्रारंभिक तौर पर चामुंडा मंदिर में प्राकृतिक वस्तुओं, फूलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विश्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे प्रदेश को पर्यटन की आड़ में : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा सिंथेटिक ड्रग्स और चिट्टे से युवाओं को बचाने की अपील

शिमला : पर्यटन की आड़ में प्रदेश को किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे यह शब्द राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहते हुए कहा कि अपनी प्राथमिकता में शुमार करते...
Translate »
error: Content is protected !!