पंजाब : पंचायत चुनाव की हुई घोषणा, 15 अक्टूबर को वोटिंग, यह है पूरा शेड्यूल

by

चंडीगढ़. पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया है. पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे. इसी दिन नतीजों का ऐलान भी किया जाएगा. पंजाब के चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि त्योहारों और फसल की कटाई को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल तैयार किया गया है.

27 सितंबर को चुनाव से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसी दिन से उम्मीदवार नामांकन फॉर्म भर सकेंगे. नामांकन भरने का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा. 4 अक्टूबर नामांकन फाइल करने का आखिरी दिन होगा. 5 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी. इसके साथ ही 7 अक्टूबर को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे.

उन्होंने बताया कि पंजाब में 13,237 ग्राम पंचायतें हैं. इन चुनाव के लिए पंजाब में 19,110 बूथ बनाए जाएंगे. इसके साथ ही 1,33,97,932 मतदाता वोट डालने के हकदार हैं. आयुक्त ने बताया कि चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे. पंच और सरपंच के लिए चुनाव लडऩे के उम्मीदवारों की नामांकन शुल्क 100 रुपये रखी गई है, जबकि एससी श्रेणी के लिए 50 रुपये शुल्क है.
वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड कर दिए गए हैं. इसके साथ ही चुनाव निशानों की बुकलेट भी अपलोड की गई है. इनमें जिला परिषद की चुनाव के लिए 70, ब्लॉक चुनाव के लिए 32, सरपंच की चुनाव के लिए 38, और पंच की चुनाव के लिए 70 चुनाव निशान रखे गए हैं. बैलट पेपर में नोटा भी रखा गया है.

पंचायती चुनावों के लिए दो बैलट पेपर रखे गए हैं. गुलाबी रंग का बैलट पेपर सरपंच और सफेद रंग का पेपर पंच की चुनाव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. सरपंच की चुनाव के लिए 40,000 रुपये और पंच की चुनाव के लिए उम्मीदवारों के लिए खर्च की लिमिट 30,000 रुपये रखी गई है, जो पिछली चुनाव की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ाई गई है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा : संजय सिंह

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत...
article-image
पंजाब

मानहानि मुकदमे का किया स्वागत : आप’ को मलंगों की पार्टी बता कर पंजाब के नौजवानों का सुखबीर बादल अपमान करने कर रहे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

होशियारपुर, 18 नवंबरः होशियारपुर के लोगों को तोहफ़े के तौर पर 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन/नींव पत्थर रखने के ऐलान के बाद एकत्रीकरण को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब के मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में डीपीआरओ कार्यालय शिमला सम्मानित

रोहित भदसाली। शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में जिला लोक संपर्क...
article-image
पंजाब

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरी : एसएसपी संदीप कुमार मलिक

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरीः एस.एस.पी संदीप कुमार मलि होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और...
Translate »
error: Content is protected !!