केजरीवाल बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान : मुझे शौक्ड लगा क्या उनका मुझे गिरफ्तार करने का मकसद दिल्ली को ठप्प करना था : केजरीवाल

by

आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। अपने पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली को नया सीएम भी मिल गया है। इसी के साथ केजरीवाल बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी मुलाकात भाजपा के एक नेता से हुई थी। उन्होंने उनसे अपने जेल जाने के बारे में बात पूछी तो बीजेपी नेता ने चौंकाने वाला बयान दिया। केजरीवाल ने कहा कि मैं उनकी बात सुनकर भौचक्का रह गया था। केजरीवाल बोले कि मैंने बीजेपी के एक नेता से पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके उन्हें क्या फायदा हुआ? तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनकर मैं भौचक्का रह गया। बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार तो डीरेल हो ही गई, दिल्ली तो ठप हो ही गई। मुझे उनका जवाब सुनकर बहुत दुख हुआ। मुझे शौक्ड लगा क्या उनका मुझे गिरफ्तार करने का मकसद दिल्ली को ठप्प करना था या उनका मकसद दिल्ली के लोगों को तकलीफ देना था। उन्होंने बताया कि उनका मकसद दिल्ली का काम ठप्प करके आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम करना था।

इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को ये कहना चाहता हूं कि मैं अब वापस आ गया हूं। वो चिंता ना करें। जितने रुके हुए काम थे वो दोबारा शुरू होंगे। जितनी भी उनकी समस्याएं हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। आपको बता दें केजरीवाल की आप सरकार और दिल्ली के गर्वनर के बीच अक्सर खींच-तान का माहौलबना रहता है। केजरीवाल सरकार आरोप लगाती रही है कि उन्हें काम करने के लिए गर्वनर द्वारा पर्याप्त सहयोग और स्वतंत्रता नहीं दी जा रही है।

केजरीवाल ने कहा कि अभी हम लोग डीयू में खड़े हैं। ये पानी की पाइपलाइन पड़ने के कारण टूट गई है। ये जो सड़क है काफी इस्तेमाल की जाती है। मैंने सीएम आतिशी जी से इस विषय में बात की है। इस सड़क को जल्द ही रिपेयर कराया जाएगा। दिल्ली की अन्य सड़कों का भी हम लोग मुआयना करेंगे और उन्हें भी जल्द से जल्द रिपेयर कराएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पारम्परिक पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायरोत्सव आरम्भ : प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज अर्की स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय...
पंजाब

विवेक व साहिल ने आईलेट्स में प्राप्त किए 8.5 बैंड : प्री- रिक्रूट्समैंट ट्रेनिंग कैडर 9 मई से

होशियारपुर : जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल परमिंदर सिंह बाजवा(रिटायर्ड ) ने बताया कि जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय होशियारपुर मेें चल रहे आईलेट्स सैंटरके विद्यार्थियों विवेक बांसल व साहिल ने 8.5...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी में मनाया गया पृथ्वी दिवस

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम विद्या मंदिर संस्थान की वरिष्ठ सदस्या और जानी मानी लेखिका प्रोफेसर नज़म रियाड़...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय झंडे बनेंगे होशियारपुर की शान : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 11 सितंबर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि शहर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए लगभग 21 लाख रुपये की लागत से 101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!