हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित : आरएस बाली

by
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार, पर्यटन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नवाजा
एएम नाथ। धर्मशाला, 27 सितंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित विभिन्न देश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित नई पर्यटन परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा ताकि हिमाचल देश ही नहीं अपितु विदेशों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके।
शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा पर्यटन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कहा कि पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है और इसके माध्यम से प्रदेश के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से आजीविका प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को और बेहतर ढ़ंग से प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नई प्रतिबद्धता के साथ, हिमाचल प्रदेश एक उत्कृष्ट वैश्विक पर्यटन स्थल बनने की राह पर अग्रसर है। दूर-दूर से यात्री यहां के मनमोहक नजारों का आनन्द लेने आते हैं, जिससे प्रदेश के पर्यटन उद्योग का भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल नजर आता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर कर सामने आया है। आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन सूचना केंद्रों को और भी सुदृढ़ किया जाएगा ताकि पर्यटन सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को सुचारू जानकारी मिल सके।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए कईं महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के मैंझा में वैडिंग रिसॉर्ट, हेलीपोर्ट निर्माण, जिले में धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर, नगरोटा बगवां में ओल्ड एज वेलनेस रिजॉर्ट एवं हाई एंड फाउंटेन, परागपुर में गोल्फ कोर्स मैदान, धर्मशाला में धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क, जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य जल्द शुरु किया जाएगा। इसके साथ ही नगरोटा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर म्यूजिक फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने के दृढ़ प्रयास कर रही है और भविष्य में सालाना पांच करोड़ पर्यटकों के स्वागत का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने पर्यटन सप्ताह पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया तथा विद्यार्थियों ने विभिन्न लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
May be an image of 6 people and text
इससे पहले केंद्रीय विवि के कुलपति पीके बंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय विवि का पर्यटन विभाग पर्यटन में स्वरोजगार की दृष्टि से दस गांव चयनित करेगा चयनित गांवों के युवाओं को पर्यटन को लेकर शोर्ट टर्म कोर्सिज करवाए जाएंगे ताकि ये युवा अपने अपने क्षेत्रों में पर्यटन की दृष्टि से स्वरोजगार आरंभ कर सकें।
इस अवसर पर केंद्रीय विवि के डीन सुमन, एचओडी आशीष नाग तथा कार्यक्रम के संयोजक हरीश गौतम उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एनवाईके और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव: डाॅ लाल सिंह

ऊना, 17 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव आयोजित होगा। यह जानकारी एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : श्री  ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को सीबीएसई पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिजनेस स्टडीज विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आम लोगों के साथ दीवाली पर्व मनाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आम लोगों के साथ दीवाली पर्व मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा आम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : शुल्क है इतना, ऐसे करें आवेदन

एएम नाथ। निरमंड : 14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन...
Translate »
error: Content is protected !!