हमीरपुर शहर में स्थापित होगा ग्रामीण हाट

by
रोहित भदसाली। हमीरपुर 01 अक्तूबर। जिला मुख्यालय में ग्रामीण हाट (अपनी मंडी) की स्थापना के लिए कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।
एपीएमसी ने अगस्त में अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों व बागवानों के उत्पादों के विपणन हेतु ग्रामीण हाट (अपनी मंडी) स्थापित करने का निर्णय लिया था। अजय शर्मा ने आगामी कार्रवाई करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह को अवगत करवाया था। उपायुक्त के निर्देशानुसार एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद हमीरपुर, लोक निर्माण विभाग तथा कृषि उपज मंडी समिति हमीरपुर के पदाधिकारियों के साथ बीते दिनों एसडीएम के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में हमीरपुर शहर के बीच में ग्रामीण हाट (अपनी मंडी) स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
अजय शर्मा ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जिला हमीरपुर के स्थानीय उत्पादकों, किसानों, बागवानों और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना, उनकी आय बढ़ाना तथा उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत किसान व बागवान मंडियों में न जाकर अपने उत्पाद को हमीरपुर शहर में सीधे ग्राहक को बेच कर अपने उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। पंचायतों एवं अधिकृत एजेंसियों के साथ पंजीकृत स्वयं सहायता समूह भी अपने उत्पाद को प्रस्तावित ग्रामीण हाट (अपनी मंडी) में बेचकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। इस योजना से जिला हमीरपुर के उपभोक्ताओं को भी किसानों व बागवानों से सीधे ताजा सब्जी, फल तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये उत्पाद बाजार मूल्य से सस्ते दामों पर एक ही जगह पर मिल सकेंगे।
बैठक में तहसीलदार सुभाष कुमार, एपीएमसी की सचिव अरुणा शर्मा, नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेश गौतम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
May be an image of 5 people and text
All reactions:

3

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के मुद्दे पर सियासत गरम : सुक्खू का बड़ा आरोप: बीजेपी सरकार ने गांव गांव तक पहुंचाया था चिट्टा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में नशे के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर गंभीर आरोप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर खन्ना ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई

होशियारपुर 24 नवम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा की भाजपा ने महाराष्ट्र विधान सभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार की नाकामी का परिणाम है सड़कों पर उतरे लोग : जयराम ठाकुर

जनता की अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं कर सकती है सरकार एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पूरी...
हिमाचल प्रदेश

मासिक ई-पास के साथ 6 हफ्तों के भीतर कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्यः डीसी

ऊना (28 अप्रैल)- पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद पंजाब व हिमाचल के बीच दैनिक रूप से कार्यों, व्यवसाय तथा नौकरी के लिए आने-जाने वालों के लिए मासिक ई-पास की व्यवस्था की गई है,...
Translate »
error: Content is protected !!