एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयां बेचने वाले को स्थापित करने होंगे सीसीटीवी कैमरे : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

by
उल्लंघन  की अवस्था में होगी कार्यवाही
एएम नाथ। चंबा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत आदेश जारी करते हुए ज़िला चंबा में अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयां बेचने वाले सभी फार्मेसी-केमिस्ट को तत्काल प्रभाव से अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरे  स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
ज़िला में बच्चों को बिना चिकित्सीय  परामर्श के अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी दवाइयों की बिक्री पर तत्काल रोकथाम और नियंत्रण लगाने के लिए यह आदेश जारी किये गए हैं।
जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील और चालू हालत में रखना होगा तथा कैमरे का रिकॉर्ड  समय-समय पर नियामक प्राधिकरण जैसे ड्रग और पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध करवाना होगा।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमों के उल्लंघन की अवस्था में किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 77 तथा किशोर न्याय आदर्श नियम, 2016 के नियम 56 के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू  होकर आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवा में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह सबरस में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचे आर.एस बाली….

प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार : बाली नगरोटा : 18 मार्च । प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी तरह के शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 अप्रैल से प्रचार शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू – आया राम-गया राम के साथ खरीद फरोख्त की प्रथा को वही लोग हवा देते , जिन्हें जनादेश और जिम्मेदारी की परवाह नहीं होती : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ / शिमला : हिमाचल प्रदेश में पक्ष और विपक्ष के बीच बाहर पलटवार का सिलसिला भी जोरों पर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारी की हालत में गांव-गांव बेचा आचार, सीरा और बड़ियां : पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर

मंडी (सुंदरनगर)। परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिला मंडी के सुंदरनगर के छातर गांव की पैतांलीस वर्षीय हरदीप कौर ने। हरदीप कौर...
हिमाचल प्रदेश

21 अप्रैल को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा शिक्षुता प्रशिक्षण मेला

ऊना: भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वाधान में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में राष्ट्रीय स्तर पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!