जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने ग्राम पंचायत चुनावों के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा

by
ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ पांच गांवों का किया दौरा

होशियारपुर, 5 अक्टूबर:  ग्राम पंचायत चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने आज डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल के साथ ब्लाक होशियारपुर-1 और ब्लाक होशियारपुर-2 के पांच गांवों में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास)-कम- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार व एसडीएम होशियारपुर संजीव शर्मा भी उनके साथ उपस्थित थे।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान श्री अग्रवाल ने संतोष प्रकट करते हुए कहा कि जांच का कार्य निर्धारित समय के भीतर और निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि इस प्रक्रिया में और तेजी लाई जाए, ताकि चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच में कोई त्रुटि न हो और इसे पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न किया जाए। श्री अग्रवाल ने जोर दिया कि हर उम्मीदवार के नामांकन की जांच बारीकी से की जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की विवादास्पद स्थिति उत्पन्न न हो।

जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने आज ब्लाक होशियारपुर-1 के गांव आदमवाल और अज्जोवाल, तथा ब्लाक होशियारपुर-2 के गांव शेरगढ़, बसी कलां और चौहाल का दौरा किया। इन गांवों में उन्होंने नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जांच कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए, ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और नामांकन पत्रों की जांच के कार्य में लगे सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनावी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न होगी और सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगे। इस मौके पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने जनरल पर्यवेक्षक को निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाए जाने  संबंधी जिला प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों से भी अवगत करवाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में पहले दिन 69 किसानों से खरीदी प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं : 25 मई तक होगी गेहूं और कच्ची हल्दी की खरीद, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को होगा लाभ

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं और हल्दी के लिए अलग से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद प्रदेश सरकार ने इन फसलों की खरीद वीरवार से आरंभ कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बारामूला में हिमाचल का बेटा अरविंद सिंह शहीद : आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान दिया बलिदान

रोहित भदसाली। हमीरपुर : वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के लिए एक बार फिर दु:ख भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले अरविंद सिंह आतंकियों से लड़ते हुए ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव हारी : मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस 2143 वोट से चुनाव हारी – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू की अगुवाई वाली वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार जनादेश खो चुकी है। राज्यसभा की सीट...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सड़क किनारे गाड़ी में शराब पीते पकड़े गए आप के पूर्व विधायक :भाजपा ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली :  भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क किनारे गाड़ी में...
Translate »
error: Content is protected !!