हमीरपुर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में 6 को बंद रहेगी बिजली

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 05 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 6 अक्तूबर को लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की आवश्यक मरम्मत के चलते उपायुक्त कार्यालय परिसर, मृदुल चौक, गांधी चौक, लोअर बाजार, वार्ड नंबर-3, 6 और 8, कृष्णा गली, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
इसके अलावा डायग्नोस्टिक सेंटर, आयुर्वेदिक अस्पताल और साथ लगते क्षेत्रों मंे सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि 6 अक्तूबर को मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत कार्य 13 अक्तूबर को किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर की बोह वैली में बन रहा प्रदेश का पहला ट्राउट हब : पर्यटन के साथ स्वरोजगार का नया अध्याय

धारकंडी क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता अब आर्थिकी सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा रही कदम* एएम नाथ।  धर्मशामा:17 फरवरी :  शाहपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर धारकंडी क्षेत्र की बोह घाटी अपनी अनुपम प्राकृतिक सुंदरता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम रोजगार संकल्प सेवा से मिलेगी युवाओं को बेहतर जाॅब प्लेसमेंट: आरएस बाली

नगरोटा/ कांगड़ा , 10 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमन्त्री रोज़गार संकल्प सेवा’’ आरंभ की गई है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भड़क गए पंजाब के भाजपा नेता : कंगना रनौत को संत जरनैल सिंह और सिख समुदाय के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए

भारतीय जनता पार्टी  के नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश  ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत  से खालिस्तान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले जरनैल सिंह भिंडरावाले और सिख समुदाय के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुभमन गिल किस टीम में हुए शामिल ..जाने : अभिषेक शर्मा के साथ मचाएंगे तबाही!

2025 में टीम इंडिया अब कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है. अब नए साल में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. ऐसे में भारतीय टीम के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते...
Translate »
error: Content is protected !!