78 लोगों की मौत का वीडियो वायरल : कांगो में नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा

by

कांगो :  आफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 78 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। ये हादसा कांगो में किवु झील में एक नाव के पलट जाने के कारण हुआ है। अभी तक 78 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नाव पलटने से पहले उसमें 278 लोग सवार थे। इस हादसे का एक भयावह वीडियो भी सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की सटीक संख्या प्राप्त करने में कम से कम तीन दिन लगेंगे, क्योंकि सभी शव बरामद नहीं हुए हैं। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन जैक्स पुरीसीने बताया कि 58 लोगों को बचा लिया गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब नाव किनारे से महज 100 मीटर (328 फीट) दूर थी। इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाव के हर हिस्से पर लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं। नाव एक तरफ झुकी हुई दिखाई दे रही है। कुछ ही देर बाद ये नाव उसी दिशा में पलट गई, जिस दिशा में झुकाव था। कई लोग इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे लेकिन कोई मदद नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि इस नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इस नाव की क्षमता महज 80 लोगों की थी लेकिन इस पर 278 से अधिक लोग सवार हो गए थे। बताया जा रहा है कि कांगो में नावों में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के मामले बहुत आम हैं। इतना ही नहीं, उन लोगों को लाइफ जैकेट भी नहीं मिलती है, जिन्हें तैरना नहीं आता है और ना ही उन लोगों की कोई लिस्ट बनती है जो नाव पर सवार होकर यात्रा करते हैं। ऐसे में शवों को खोजने की प्रक्रिया में काफी वक्त लग सकता है।

जान जोखिम में डाल क्यों नाव से यात्रा करते हैं लोग :   गोमा और मिनोवा में कड़ी जांच होती है। खाने-पीने के सामान वाले वाहनों को रोका जाता है। इससे कई व्यापारी किवु झील को पार कर अपना सामान ले जाने पर मजबूर होते हैं। इतना ही नहीं सड़क मार्ग से जाने पर कोई सुरक्षा भी नहीं होती और इससे उनके नुकसान की आशंका अधिक होती है। 2019 में, दक्षिण किवु के कालेहे से गोमा जाते समय लकड़ी की नाव पलटने से 150 से ज़्यादा लोग डूब गए थे। पिछले महीने में भी एक हादसा हुआ था, जिसमें 40 लोग आज भी लापता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हर बूथ कांग्रेस मजबूत” अभियान : 6 अगस्त को लुधियाना में होगा कार्यक्रम : पवन दीवान की अगुवाई में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

लुधियाना, 4 अगस्त: कांग्रेस पार्टी के “हर बूथ कांग्रेस मजबूत” अभियान के तहत 6 अगस्त, दिन वीरवार को सुबह 10 बजे गुरु नानक देव भवन, भारत नगर चौक के निकट, लुधियाना में आयोजित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोगरावाला की हर्षिता ने 10वीं में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

बद्दी 10मई (तारा) : ग्राम पंचायत भटौली कला के अंतर्गत पड़ते गांव डोगरावाला की होनहार छात्रा हर्षिता ने दसवीं की मेडिकल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम में नोकझोंक – आपदा राहत में बंदरबांट का जयराम ठाकुर ने लगाया आरोप : सुक्खू बोले-प्रभावितों को दी राहत

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते साल आपदा और इस वर्ष बरसात के दौरान हुए नुकसान व राहत राशि के आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाम ‘सुक्खू और काम दुक्खू’, कांग्रेस तालाबंदी की सरकार – कांग्रेस सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि स्कूल बंद क्यों किए : हिमाचल भाजपा

नाहन, 19 अगस्त । हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल रविवार को नाहन पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि उनका “नाम सुक्खू है लेकिन काम दुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!