बस के पीछे लटक कर यात्रा करने का मामला संज्ञान में आने पर दसूहा पुलिस ने काटा बस का चालान

by

दसूहा/होशियारपुर, 7 अक्टूबर :   विद्यार्थियों की ओर से बसों के पीछे लटक कर सफर करने का मामला जिला पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस की ओर से संबंधित बस के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है। थाना दसूहा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बस को ट्रेस किया और बस के चालक एवं कंडक्टर को थाने में तलब किया। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित बस का ट्रैफिक चालान भी किया गया है।

जिला पुलिस के प्रवक्ता ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी बस चालकों और स्कूल प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और इस प्रकार के खतरनाक व्यवहार की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यातायात नियमों का पालन हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार के खतरनाक कृत्यों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें , जो शाम होने के बाद बन जाती दुबई : दिल्ली जितनी हसीन दिन में , उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती

नई दिल्ली । दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों...
article-image
पंजाब

लड़ाई के लिए तैयार रहें कांग्रेस पार्टी की सभी वर्कर : वड़िंग

चंडीगढ़।  पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी वर्करों को आम आदमी पार्टी की सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए लड़ाई लडऩे हेतु तैयार रहने को कहा है। यहां पंजाब भर...
article-image
पंजाब

D.A.V. College of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 18: Information Brochure-2025 of the D.A.V. College of Education, Hoshiarpur was released by Worthy Chief Guest Dr. Jasveera Minhas, Retd. Vice-Principal, Govt. College, Hoshiarpur. Sh. Anil Kumar Saini, Member, D.A.V. College Hoshiarpur...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनाने का प्रस्ताव तुरंत खारिज करे केंद्र : आर.एम.पी.आई.

गढ़शंकर, 22 नवम्बर: चंडीगढ़ में हरियाणा की राजधानी के निर्माण के लिए जगह और धन उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण प्रस्ताव को तुरंत रद्द करने के लिए भारतीय इनकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (...
Translate »
error: Content is protected !!