उच्च स्तरीय सरकारी नौकरियों की कोचिंग के लिए किताबों का निशुल्क प्रबंध, डॉ बी आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा

by

गढ़शंकर: डॉ बी आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा बाबा साहेब की सोच पर पहरा देते हुए तथा उनके सपने को साकार करने के लिए व गरीब लोगों को सरकारी नौकरियों तक पहुंचाने के लिए योग्यता पैदा करने के मकसद से जरूरतमंद विद्यार्थियों तथा बेरोजगार युवाओं के लिए कोचिंग प्राप्त करने हेतु महंगी किताबों का निशुल्क प्रबंध किया गया है। डॉ बी आर अंबेडकर भवन समीप खानपुर गेट नंगल रोड गढ़शंकर में स्थापित ज्योतिबा राव फुले लाइब्रेरी में विभिन्न विभागों की सरकारी नौकरियों जैसे कि पीसीएस, जेई, बैंक पीओ, बैंक क्लर्क, असिस्टेंट टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, पटवारी, पंजाब पुलिस एसआई, एनडीए, सुपरवाइजर, कांस्टेबल, जेल वार्डन आदि के कंपटीशन के लिए बहुत सी किताबों का निशुल्क प्रबंध किया गया है जो जरूरतमंद विद्यार्थियों तथा बेरोजगार नौजवानों के लिए जारी की जाती है। लाइब्रेरी के प्रबंधक डॉक्टर अवतार सिंह, डॉ निर्मल कुमार, डॉ राजेंद्र कुमार, प्रिंसिपल सतनाम सिंह, मास्टर नरेश कुमार, लैक्चर्र सतनाम सिंह, लेक्चरर मुल्ख राज, हेड मास्टर संदीप कुमार, प्रदीप कुमार गुरू, राजकुमार, मैनेजर पी एल सूद व अन्य प्रबंधकों ने जानकारी देते हुए बताया इस लाइब्रेरी से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति या बेरोजगार नौजवान अपनी योग्यता अनुसार हर रविवार सुबह 10:00 बजे से बाद दोपहर 2:00 बजे तक किताब जारी करवा सकता है। किताब जारी करते समय सिक्योरिटी के रूप में 200 रुपये जमानती राशि ली जाएगी जो किताब जमा करवाने पर वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति एक समय में केवल दो या तीन किताबें ही 15 दिन के लिए इशु करवा सकता है। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों व नौजवानों को इस लाइब्रेरी का भरपूर लाभ उठाने के लिए अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी कालेज के ई-ब्लाक का किया उद्घाटन : 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से ब्लाक का किया गया नवीनीकरण

होशियारपुर, 09 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नवीनीकरण की गई सरकारी कालेज होशियारपुर की ईमारत के ई-ब्लाक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से...
article-image
पंजाब , समाचार

जेल में छलके जाम …किया चीयर्स, लुधियाना जेल में कैदी की बर्थडे पार्टी : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप : डीआईजी पटियाला रेंज को सौपीं जांच : वीडियो में दिखने वाले 10 हवालातियों पर केस दर्ज

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बैरक में एक हवालाती का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं जेल में...
article-image
पंजाब

विश्व रक्तदान दिवस मौके रक्तदान संबंधी जागरूक किया

गढ़शंकर : विश्व रक्तदान दिवस के तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में 14 जून से 14 जुलाई तक विश्व रक्तदान महीना मनाया जा रहा है। रक्तदान माह के तहत आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रक्तदान...
article-image
पंजाब

पंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को

चंडीगढ़ ।   पंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे। यह सीटें कांग्रेस की अंबिका सोनी और अकाली दल के बलविंदर सिंह भूंदड़ का कार्यकाल खत्म होने से खाली...
Translate »
error: Content is protected !!