गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में दस्तार-ए-पंजाब  नौजवान सभा की ओर से दसतार प्रतियोगिता का किया आयोजन

by
होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :   श्री गुरु राम दास जी के गुरुता गद्दी दिवस और श्री गुरु अमर दास जी के ज्योति ज्योत दिवस की 450 वर्षीय शतावदी को समर्पित दस्तार-ए-पंजाब नौजवान सभा की ओर से दसतार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में स्कूलों और विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के लिए दस्तार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।इस अवसर पर  एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी प्रधान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर  पर स्कूल के जूनियर वर्ग की दस्तार प्रतियोगिता में संत बाबा हरी सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर के हरजोत सिंह ने पहला, संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल ख्याला के हरकृष्ण सिंह ने दूसरा और जोबन प्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया सीनियर स्कूल वर्ग में इंद्रजीत सिंह सरकारी स्कूल चमिंडा देवी को पहला, अमृतजोत सिंह संत बाबा हरी मॉडल स्कूल माहिलपुर को दूसरा, दिलप्रीत सिंह खालसा कॉलेजिएट स्कूल माहिलपुर को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह कॉलेज वर्ग में लव प्रीत सरकारी कॉलेज होशियारपुर ने पहला स्थान, मनवीर सिंह सेंट सोल्जर कॉलेज बसी कलां ने दूसरा, सुखप्रीत सिंह रयात बाहरा होशियारपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और इसी तरह दस्त्तार सजाने अन्य छात्रों  को भी सम्मानित किया गया। जज की भूमिका गुरमिंदर सिंह जालंधर, गुरमिंदर सिंह होशियारपुर ने निभाई। इस अवसर पर बाबा नागर सिंह टूटो मजारा, मैनेजर भूपिंदर सिंह हदोवाल, जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा, रूपिंदर जीत सिंह बब्बू, जगजीत सिंह गणेशपुर, हेड ग्रंथी हरबंस सिंह, ज्ञानी गुरजिंदर सिंह, ग्रंथी सुरजीत सिंह, गुरलत सिंह, सरबजीत सिंह साथी, गगनदीप सिंह , मा . बलवीर सिंह कहारपुर, जसवीर सिंह नानवां, रूप सिंह, सुरिंदर कौर खालसा, जसवीर कौर, डाॅ. परमजीत कौर, परमप्रीत सिंह, धर्म सिंह, अमनवीर सिंह, बाबा हरमनवीर सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, करनैल सिंह, अमनदीप सिंह रामगढि़या व अन्य आयोजक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल: दिखावटी आम आदमी क्लीनिक बनाने की बजाय ढांचागत सुधार किए जाएं : पवन दीवान

आप सरकार 73वें संवैधानिक संशोधन को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर रही है: कांग्रेस लुधियाना, 5 फरवरी: राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 308 सब्सिडियरी हेल्थ सेंटरों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रात में खनन पूर्ण बैन, उल्लंघन पर होगी एफआईआर -शराब ठेके और अहाते रात 10 बजे करने होंगे बंद : DC जतिन लाल

ऊना जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, जिले में रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवंबर. ऊना जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए एक और कड़ा कदम उठाते हुए जिले में रात में खनन...
article-image
पंजाब

LPU से चितकारा तक छात्र प्रदर्शन : दावों और तथ्यों के बीच उलझा पूरा मामला…जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ । पंजाब की दो प्रमुख निजी यूनिवर्सिटियों में करीब 48 घंटे के भीतर हुए छात्र प्रदर्शनों ने राज्य में निजी शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट सूचनाओं...
article-image
पंजाब

पैंशनर्स एसोसिएशन ने वेतन सकेल व डीए का बकाया जारी करने की मांग

गढ़शंकर। पैंशनर्स एसोसिएशन दुारा हर महीने वाली होने वाली मीटिंग कमल देव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पैंशनर्स की मागों वेतन के सकेलों के बकाए, डीए का बकाया पंजाब सरकार से देने की मांग...
Translate »
error: Content is protected !!