पौष्टिक फल बगीची लगाने संबंधी किसान गोष्ठी व प्रशिक्षण कैंप लगाया

by

होशियारपुर: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जिला स्तरीय प्रसार संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर की ओर से आत्मा स्कीम के अंतर्गत पौष्टिक फल बगीची लगाने संबंधी इच्छुक किसानों व ब्लाकों के आत्मा स्टाफ के लिए जिला स्तर पर किसान गोष्ठी व प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में डिप्टी डायरेक्टर मनिंदर सिंह बौंस ने आए माहिरों, आत्मा स्टाफ व किसानों का स्वागत किया व आत्मा के सहयोग से इस माडल को जिले में सफलतापूर्वक संपन्न करने का भरोसा दिया। उन्होंने फलों के खुराकी तत्वों व घर की बगीची होने के बुनियादी व जहर मुक्त फलों के फायदे बताए। केंद्र के सब्जी विज्ञान के माहिर वैज्ञानिक डा. सुखविंदर सिंह औलख की ओर से पौष्टिक फल बगीची माडल का खरड़ा, पौधे लगाने का तरीका व देखभाल संबंधी विस्तार से जानकारी दी। फार्म सलाहकार सेवा संस्था, गंगिया से आए फल विज्ञान के माहिर डा. इंदिरा ने पौधे की किस्मों, बीमारियों व कीड़ों की रोकथाम संबंधी जानकारी सांझी की।
डिप्टी प्रोजैक्ट डायरेक्ट आत्मा रमन शर्मा ने स्कीम के बारे में जानकारी दी व किसानों को इस स्कीम के अंतर्गत अपने खेतों में यह माडल लगाने के लिए फलदार पौधे, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से खरीद कर चाहवान किसानों को प्रदर्शनी के अंतर्गत मुहैया करवाने के बारे में बताया। कृषि विकास अधिकारी माहिलपुर डा. हरप्रीत सिंह ने विभाग की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी सांझी की। इस मौके पर कृषि अधिकारी ब्लाक गढ़शंकर डा. सुभाष चंद्र ने इस को प्रशंसनीय कदम बताया व उपस्थित किसानों के स्टाफ को पूरी तनदेही से इस माडल को कामयाब करने के लिए प्रेरित किया।
गोष्टी में भाग लेने वाले किासनों में 26 इच्छुक किसानों की ओर से पौष्टिक फल बगीची माडल अपने खेतों में लगवाने संंबंधी हामी भरी गई। इस किसान गोष्ठी में प्रोजैक्ट डायरेक्टर आत्मा तरविंदर सिंह, डिप्टी प्रोजैक्ट डायरेक्टर आत्मा प्रभमनिंदर कौर व राजीन रंजन कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

1 किलो अफीम बरामद : ड्रग की सप्लाई के लिए जा रहा था चंडीगढ़, 3 दिन पहले 2 दबोचे थे 4 किलो अफीम समेत

चंडीगढ़ : मोहाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। हंडेसरा गांव से उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस जानकारी के मुताबिक आरोपी ड्रग की सप्लाई के लिए चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

IAS Diviya .P appealed for

Amaritsar/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha DIviya . P  Amaritsar said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right...
article-image
पंजाब

आईटीआई हमीरपुर में टाटा और अन्य बड़ी कंपनियां 15 को लेंगी साक्षात्कार

एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में 15 दिसंबर को टाटा मोटर्स सहित कई बड़ी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेंगी। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के पंतनगर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

तारा। बद्दी : पुलिस थाना मानपुरा एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुरूमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी, जिला सोलन स्थित एक रिहायशी मकान में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29,990 गोलियां एवं 206 शीशियां...
Translate »
error: Content is protected !!