बिना एक भी पैसा लगाए एक ही ट्रॉमा केंद्र का दो-दो बार उद्घाटन कर रहे हैं मुख्यमंत्री – जयराम ठाकुर

by
ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के डेढ़ साल बाद शुरू हुई सेवा मुख्यमंत्री को पट्टिका लगवाने का शौक,  केंद्र के सहयोग की बात फिर से डकार गई सरकार
एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा ट्रामा सेंटर में इलाज के शुभारंभ करने पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे प्रोजेक्ट में बिना एक भी पैसा लगाए मुख्यमंत्री बार-बार फीता काटे जा रहे हैं। एक ही ट्रामा सेंटर का सरकार द्वारा कितनी बार उद्घाटन किया जाएगा? पिछले साल 9 मार्च को भी मुख्यमंत्री द्वारा इसी ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया जा चुका है। ट्रामा सेंटर के उद्घाटन के साथ ही वहां पर इलाज शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन सरकार द्वारा इसमें डेढ़ साल का समय लगाया गया जो शर्मनाक है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में केन्द्र सरकार द्वारा 12 करोड़ 60 लाख की आर्थिक सहायता की गई। हमारी सरकार ने पांच करोड़ रुपए का बजट  का प्रावधान फर्नीचर और मूलभूत सुविधाओं की खरीद के लिए पहले ही कर चुकी है। हमारी सरकार के समय इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी का अनुपात 80 और 20 फीसदी से  90  और 10 के अनुपात में करवाया। सीटी स्कैन मशीन के लिए बजट का प्रबंध भी हमारी सरकार ने किया था। कैंसर का अत्याधुनिक केंद्र के लिए भी केंद्र सरकार ने ही 56 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा दिया। चमियाना के अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए भी केंद्र द्वारा पचास करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि दी। सरकार ने वहां वार्ड को शिफ्ट करवा दिया लेकिन दो किलोमीटर सड़क भी नहीं बना पाई और वहां से वार्ड फिर से शिफ्ट करके आईजीएमसी लाना पड़ा। आज ट्रॉमा सेंटर के शुभारंभ में फिर से सरकार द्वारा केंद्र सरकार के लिए आभार के एक शब्द नहीं कहे गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने जालंधर के देवी तालाब मंदिर में राम नवमी शोभा यात्रा में लिया भाग

एएम नाथ। शिमला/ जालंधर :    पंजाब के एक दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज प्रसिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में आयोजित धार्मिक राम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 किलो चरस बरामद, रिमांड हासिल आरोपी की निशानदेही से , एक काबू, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने 5 किलो चरस सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से 3 दिसंबर को आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा : औद्योगिक क्षेत्र में टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण – हर्षवर्द्धन चौहान

नालागढ़ :  उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी की बद्दी के झाड़माजरी स्थित कम्पनी जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में 43 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक होटल: आरएस बाली

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष ने यूथ फेस्टिवल के समापन से पहले किया साइट का निरीक्षण नादौन 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!