आज के इस आधुनिक समय में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं : नीरज नैय्यर 

by
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत साहू में शिविर आयोजित, विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता
2 लाख 31 हज़ार की एफडीआर का किया वितरण
एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि  आंगनवाड़ी  और आशा कार्यकर्ताएं   महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित बनाए।
वह आज बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत साहू में   आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गयी है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर से  आह्वान  करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आम जनमानस को सरकार की योजनाओं से अवगत करवाए ताकि वे योजनाओं का भरपूर लाभ ले सकें।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस आधुनिक समय में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों से आग्रह किया है कि अपनी बेटियों को शिक्षित बनाएं ताकि वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके।
 इस दौरान विधायक ने सेब और अनार का एक -एक पौधा भी रोपित किया।
शिविर में विधायक ने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 2 लाख 31 हज़ार रुपए की एफडीआर का वितरण किया गया जिसमें 11 पात्र लाभार्थियों को 21-21 हज़ार की एफडीआर दी गयी।
नीरज नैय्यर ने कहा कि ब्लॉक चंबा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 7 लाख 65 हज़ार, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 45 लाख 57 हजार तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 36 लाख 57 हज़ार रुपए की धनराशि विभिन्न पात्र लाभार्थियों को वितरित की जा चुकी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शिविर में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों में भी विधायक ने भाग लिया।
विधायक नीरज नैय्यर को इससे    बाल विकास अधिकारी अमर सिंह वर्मा ने   शॉल व टोपी  भेंट कर सम्मानित किया।
शिविर में आयुष विभाग से  डॉ. राजीव नैय्यर ने  महिलाओं व बच्चों के  स्वास्थ्य से संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी साझा की ।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत साहू पूजा कुमारी, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लियाकत अली, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसनद्दीन, बाल विकास अधिकारी अमर सिंह वर्मा व डॉ मनीष, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेना का प्राक्रम,शौर्य तथा सरकार की कूटनीति व सही रणनीति से दुई आप्रेशन सिन्दूर को सफलता : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ।  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि पहलगाम के नरसंहार जिसमें 26 निर्दोष लोगों की पाकिस्तान परजोजित आतंकियों ने मौत के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने परिणाम सामने आने के बाद अपनी रणनीति बदली : इंडिया गठबंधन की आज शाम दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद छोटे सहयोगी दलों की निकल पड़ी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, टीडीपी...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस मौके संयुक्त किसान मोर्चे व मुलाजम जत्थेबंदियों ने मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे तथा विभिन्न मुलाजम जत्थेबंदियों द्वारा संयुक्त रूप में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के समर्थन में तथा किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंबाला शहर से शंभू बॉडर तक हटाए गए 9 माह बाद बैरिकेड्स : दिल्ली कूच करेंगे किसान

चंडीगढ़/अंबाला. हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान अब दिल्ली जाएंगे. छह दिसंबर को किसान दिल्ली कूच करेंगे. हालांकि, राहत की बात है कि किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर दिल्ली नहीं जाएंगे। ...
Translate »
error: Content is protected !!