सत्ती ने 120 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 2.22 करोड़ के बांटे स्वीकृति पत्र

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद संतोषगढ़ में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 120 लाभार्थियों को लगभग 2.22 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसके उपरांत सतपाल सिंह सत्ती ने नगर परिषद संतोषगढ़ के विभिन्न वार्डों में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पांच गलियों का शिलान्यास किया।
इस असवर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2022 तक देश के हर व्यक्ति के पास अपना आवास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत पूर्व में लाभार्थी को 1.65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी जिसे अब बढ़ाकर 1.85 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवास योजना के लाभार्थी को आर्थिक सहायता तीन किश्तों में उपलब्ध करवाई जाती है।
सत्ती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान नगर परिषद संतोषगढ़ में 201 लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं जिनमें से 104 मामलों में आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्येय है कि प्रत्येक परिवार के पास अपना गैस कनैक्शन, हर घर को नल तथा शौचालय की सुविधा हो और वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार में इन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि 95 लाख रुपये की लागत से शीघ्र ही संतोषगढ़ से मैहतपुर वाया छतरपुर डाढा, रायपुर सहोड़ा सड़क की मैटलिंग का कार्य शुरु किया जाएगा। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं में 4 करोड़ रुपए की लागत से सीएचसी बसदेहड़ा के भवन, 8.55 करोड़ रुपये से आईटीआई मैहतपुर और संतोषगढ़ में 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु चिकित्सालय के निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा ऊना उपमंडल में सड़कों के रख-रखाव तथा अपग्रेडेशन पर लगभग 40 करोड़ रूपए व्यय किए जा रहे हैं।
इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने गलियों का निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा व समस्त पार्षद, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, भाजपा शहरी इकाई के प्रधान सुभाष सैणी, मीडिया प्रभारी चंदन कौशल, संतोषगढ़ के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार व जेई एमके शर्मा व वरुण ठाकुर, शमली राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमकर मचाया उत्पात – एक लड़की घायल… पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा

ऋषिकेश :   चंद्रभागा पुल के समीप एक पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-46 सी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी गुरजीत कौर व एसएचओ शादीलाल से की मुलाकात, सुरक्षा व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 7 जून : सेक्टर-46 सी के निवासियों की समस्याओं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर कमेटी (आरडब्ल्यूसी) सेक्टर-46 सी के अध्यक्ष नरेंद्र भाटिया और मुख्य संरक्षक जतिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा में हर्ष महाजन ने उठाया हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्रों का मुद्दा : केंद्र का खुलासा—हिमाचल सरकार ने नहीं भेजा नया प्रस्ताव

युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं: हर्ष महाजन एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश में सरकारी अस्पताल आधारित नशा मुक्ति केंद्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयां बेचने वाले को स्थापित करने होंगे सीसीटीवी कैमरे : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

उल्लंघन  की अवस्था में होगी कार्यवाही एएम नाथ। चंबा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत आदेश जारी करते हुए ज़िला चंबा में अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी...
Translate »
error: Content is protected !!