कनाडा में हिमाचली प्रवासियों ने हर्षोउल्लास से मनाया दशहरा पर्व : मुख्यमंत्री ने हिमाचलीे प्रवासियों को निवेश के लिए कियाआमंत्रित

by
एएम नाथ। शिमला/ कनाडा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा पार्लियामेंट हिल में लगातार दूसरे वर्ष धूमधाम से दशहरे के सफल आयोजन के लिए कनाडा में हिमाचली प्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से विदेश में रह रहे हिमाचलियों को प्रदेश की समृद्ध संास्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि वे राज्य के सच्चे ब्रांड एंबेस्डर हैं।
उन्होंने कहा कि इस विशेष आयोजन में कनाडा के 30 से अधिक क्षेेत्रीय संघों का भरपूर सहयोग मिला और प्रवासी हिमाचलियों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रह रहे हों लेकिन इस तरह के आयोजनों से उन्हें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ‘कनाडा में जिस तरह हमारे भाइयों और बहनों ने इन परम्पराओं को जीवत रखा है, उस पर हमें गर्व है’।
मुख्यमंत्री ने प्रवासी हिमाचलियों को राज्य के विकास में योगदान देने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है और प्रवासी हिमाचली इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा किया गया निवेश न केवल हिमाचल को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाएगा बल्कि यहां की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि ‘इस पहल में आपकी भागीदारी हिमाचल के भविष्य को उज्ज्वल बनाने और यहां के आर्थिक विकास को और प्रोत्साहित करने में महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगी’।
इस अवसर पर हिमाचली नाटी, रामलीला का मंचन और पहाड़ी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य इत्यादि मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अतिथियों को हिमाचली धाम और अन्य पहाड़ी व्यंजन परोसे गए।
कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने अपने संबोधन में सांस्कृतिक विरासत के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विजयदशमी त्योहार विभिन्न समुदायों को एकसूत्र में पिरोने और एकजुटता का संदेश देता है।
विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब कला परिषद द्वारा दो उपन्यासकारों के साथ संवाद समारोह बकापुर धमाई में आयोजित……पंजाबी उपन्यास क्षेत्र में पाठक और लेखक के बीच सीधे संवाद से चिंतन की नई  संभावनाएं उत्पन्न हो रही : डॉ. जे. बी. सेखों

गढ़शंकर, 4 अप्रैल : पंजाब कला परिषद, चंडीगढ़ और पंजाब साहित्य अकादमी द्वारा पंजाब के नव-निर्माण के लिए आरंभ की गई ‘सृजन और संवाद’ गोष्ठी श्रृंखला के तहत गढ़शंकर में पड़ते श्री गुरु नानक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल करियां का वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विद्यायक नीरज नैय्यर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

नशे से दूर रहे युवा:विधायक नीरज नैय्यर ए एम नाथ। चंबा, 4 जनवरी : सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक व अन्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास पर लगे आरोप… अवैध कब्जे को लेकर हाई कोर्ट में दर्ज हुई याचिका…सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया

चंडीगढ़। हाई कोर्ट की रोक के बावजूद अमृतसर में बाबा बकाला तहसील के गांव वड़ैच में अवैध कब्जे, खनन व निर्माण का अर्जी दाखिल करते हुए याची ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिसंबर तक करवाएं रबी फसलों का बीमा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बेहतर कार्यान्वयन हेतु जिला...
Translate »
error: Content is protected !!