मोदी सरकार ने दिया पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पैंशन का तोहफाः वीरेंद्र कंवर

by

विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में बोले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री
ऊना- विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मोदी सरकार ने लाखों पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पैंशन का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पैंशन पूर्व सैनिकों की लगभग 40 वर्ष पुरानी मांग थी, जिसे नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही पूरा किया।
कंवर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम उन सभी वीरों को नमन कर रहे हैं जिन्होंने अपने आज की कुर्बानी देकर हमारे कल को सुरक्षित रखा। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देने का दिन हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए रणभूमि में अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि भारत योद्धाओं की भूमि है, जिसने दुश्मन को हमेशा ही सबक सिखाया है। देश की रक्षा के लिए कुटलैहड़ के वीर सपूतों ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया है। आज हम उन सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कारगिल का युद्ध पाकिस्तान की नापाक सोच का नतीजा था, लेकिन तमाम मुश्किलों के बावजूद भारतीय सेना में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान की गोलियों का जवाब देने के लिए दिल्ली से परमिशन लेने की आवश्यकता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर नापाक हरकत का जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट दे रखी है। भारत के विरुद्ध किसी भी षडयंत्र से कड़ाई से निपटा जा रहा है। पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक इसी का एक उदाहरण है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कारगिल युद्ध में अद्वितीय पराक्रम के लिए हिमाचल प्रदेश के कैप्टन विक्रम बत्रा तथा बिलासपुर के राइफलमैन संजय कुमार को परमवीर चक्र मिला है। गौरव का विषय है कि देश का पहला परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा भी हिमाचल प्रदेश के ही निवासी थे। इसलिए हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी कहा जाता है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 5100 रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, महामंत्री कैप्टन प्रीतम डढवाल, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, कैप्टन सुभाष चंद, कर्नल केसी शर्मा, एसडीएम विशाल शर्मा. राम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC में भरे जाएंगे 189 पद, एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों का किराया माफ – चम्बा और ऊना के पुराने बस अड्डे की जगह कार पार्किंग कम कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की,  100 मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी ऊना पुराने बस अड्डे में सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी मोड पर बनेगा कार पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर रोहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जब तक लोग जागरूक नहीं होने तब तक जल सरंक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती : जिला में जल संरक्षण के दृष्टिगत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ऊना – आईआईसीटी संस्थान ऊना में उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ लाल सिंह की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान आयोजित किया गया। अभियान में उन्होंने युवा प्रतिनिधियों से आसपास के जल स्रोतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिले में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

एएम नाथ। चम्बा :  जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्बा के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने सोमवार, 25 अगस्त को जिला चम्बा के सभी शैक्षणिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के लिए मतदान प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आज कॉन्फ्रेंस हॉल  में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा,की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों  के लिए निर्वाचन संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!