मुकेश अग्निहोत्री 15 को हरोली विस में करेंगे करोड़ों की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 14 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अक्तूबर, मंगलवार को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(छात्र) ऊना में लड़कों के अंडर 19 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ भी करेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उप मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे ऊना पहुंचेंगे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(छात्र) ऊना में लड़कों की अंडर 19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। उसके उपरांम वे दोपहर 1 बजे हरोली में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नये विद्युत मंडल एक्सईएन ऑफिस का लोकार्पण करेंगे। उपमुख्यमंत्री दोहपर 2.15 बजे हरोली में पंजावर-बाथड़ी लिंक रोड़ पर हरोली खड्ड पर बनने वाले 38 मीटर लंबे सिंगल स्पैन पुल का भूमि पूजन करेंगे। वे दोपहर 2.45 बजे चंदपुर में पंजावर-बथरी रोड़ की चंदपुर खड्ड पर 34.55 मीटर लंबे आरसीसी ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे सायं 3 बजे चंदपुर में पंजावर-बाथड़ी से नंगल खुर्द-चंदपुर लिंक रोड़ पर चंदपुर खड्ड पर बनने वाले पुल का भूमि पूजन करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जन समस्याओं के त्वरित निपटारे संबंधी अधिकारियों की दी हिदायत

डिप्टी कमिश्नर ने जन समस्याओं पर लिया संज्ञान, हल करवाई लोगों की समस्याएं होशियारपुर, 15 अगस्तः : डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल आम लोगों से जुड़ी हर समस्याओं की रोजाना बारीकी से समीक्षा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क हादसा: सड़क धंसने से पलटी निजी बस, 16 यात्री घायल, 3 महिलाओं की हालत गंभीर

एएम नाथ । मंडी ।  मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुंदरनगर उपमंडल के भवाणा क्षेत्र में सड़क धंसने की वजह से एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के...
article-image
पंजाब

Vastu Expert Warns: Debris in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Violating Vastu principles—from laying the foundation to painting—can lead to various problems in building construction, says internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri.In today’s urban landscape, high-rise buildings...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आप ने 54=उम्मीदवारों के सूची की जारी: हरोली से रविंद्र मान और ऊना से राजीव ग्गैतम

शिमला : आम आदमी पार्टी ने आज 54 प्रत्याशियो के आज टिकट देने की घोषणा की तौ चार प्रतिशियो को फल टिकट दी जा चुकी है।  अब मात्र 10 सीटो पर पेच फंसा। आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!