कारगिल की विजय भारतीय सेना की शौर्य गाथाः सत्ती

by

विजय दिवस के अवसर पर सत्ती ने शहीद सैनिकों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला परिषद हॉल में शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के वीर सैनिकों की बदौलत ही भारत ने 1999 का कारगिल युद्ध जीता था। वर्ष 1999 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय हासिल करने की याद में प्रतिवर्ष 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के 527 से अधिक वीर योद्धा शहीद हुए थे जबकि 1300 से ज्यादा जवान घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक युद्ध में पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के भी 52 रणबांकुरों ने शहादत पाई थी। देश के इन शहीदों ने भारत के शौर्य व बलिदान की उस सर्वोच्च परंपरा का निर्वाह किया, जिसकी कसम हर सिपाही तिरंगे के समक्ष लेता है। सत्ती ने कहा कि भारत के सभी नागरिक उन सभी वीर सैनिकों के धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ उनकी शौर्य गाथा को सलाम करते हैं, जिसकी बदौलत हर युद्ध में भारतीय सेना ने दुश्मन को धूल चटाई है।
इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, भाजपा महामंत्री खामोश जैतक, युवा मोर्चा महामंत्री शुभम सैणी, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, मंडी समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, कर्नल डीपी बिष्ट, कर्नल कुलदीप, कर्नल तरसेम सिंह जसवाल, मेजर नानक चंद, कैप्टन चरणदास, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक अनिल कुमार, साहिल बाली, विक्की सैणी व हेमंत सहोड़ उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने : जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभाला

शिमला 02 जुलाई – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला। जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली अगस्त से सात अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह : कमल किशोर शर्मा

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त, 2025 तक ज़िला चम्बा में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वृत्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने मांगा 64 करोड़ जमा करवाने का ब्योरा- हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 64 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित जमा करवाने की कैलकुलेशन शीट मांगी है। हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति...
Translate »
error: Content is protected !!