भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ उत्तर भारत का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

by
श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान
होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे उत्त्र भारत के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में भरत मिलाप और श्री राम जी के राज्याभिषेक के साथ ही महोत्सव संपन्न हो गया। इस मौके पर भरत मिलाप का मार्मिक दृश्य देखकर सभी की आंखें भर आईँ और श्री राम का भरत के प्रति प्रेम ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत अयोध्या नगरी में उत्सव मनाया गया और श्री राम लीला मैदान में अति सुन्दर आतिशबाजी का कार्यक्रम पेश किया गया। आसमान में फूटते पटाखों से वातावरण रौशनी से भर गया और इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने भरत मिलाप देखा और इसके उपरांत प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भरत मिलाप के उपरांत वह घड़ी आ जाती है जब प्रभु को सिंहासन पर विराजमान किया जाना होता है। श्री राम लीला में दिखाया गया कि प्रभु के राज्याभिषेक की खबर मिलते ही सारे नगर निवासी खुशी मनाते हैं और प्रभु की एक झलक पाने को ललायत दिखते हैं। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम का राज्याभिषेक देखा और प्रभु के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजायमान हो गया। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहले भगवान का पूजन किया और इसे उपरांत मंत्रों की ध्वनि के साथ राज्याभिषेक किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक संदीप सूद ने प्रभु महिमा का गुणगान करके समां बांध दिया। सभी ने नाच-नाचकर प्रभु के दरबार में हाजिरी लगवाई। इस दौरान दशहरा महोत्सव में सहयोग के लिए कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और गणमान्यों के अलावा सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गोपी चंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, संजीव ऐरी, हरीश आनंद, राकेश सूरी, कमल वर्मा, अश्वनी शर्मा, राकेश डोगरा, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, दीपक शारदा , रघुवीर बंटी, कुणाल चतुर्थ, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, सुशील पडियाल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, पुनीत शर्मा, चेतन सूद, प्रमोद शर्मा, रामदेव यादव, आयुष शर्मा, अजय जैन, शिव जैन, शुभंकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, छोटा अश्वनी, विकास कौशल, सौरव शर्मा, अनुराग कालिया, अमित शर्मा, मनी गोगिया, मुकेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में वशिष्ठ जठेरो का वार्षिक मेला मनाया श्रद्धापूर्वक

गढ़शंकर  – सती माता मंदिर तप अस्थान महेशायाना गढ़शंकर में वशिष्ट जठेरो का वार्षिक मेला बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सती माता जी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा...
article-image
पंजाब

बैकफुट पर  भगवंत मान सरकार : एससी/बीसी कैटेगिरी को भी 600 यूनिट से ज्यादा  खर्च पर पूरा बिल देना होगा, जनरल कैटेगिरी के विरोध से बदला फैसला

चंड़ीगढ़ : पंजाब में मुफ्त बिजली स्कीम को लेकर सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार बैकफुट पर आ गई है। अब एससी,बीसी और फ्रीडम फाइटर कैटेगरी को भी 600 यूनिट से अधिक...
article-image
पंजाब

जिले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों के दूसरे चरण की हुई शुरुआत : ब्लाक होशियारपुर-1, हाजीपुर व दसूहा में हुए खेल मुकाबले

बरसात के कारण ब्लाक भूंगा व माहिलपुर में 7 व 8 सितंबर को होंगे खेल मुकाबले होशियारपुर, 06 सितंबरः   खेडां वतन पंजाब दियां-2024 के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे चरण की आज...
Translate »
error: Content is protected !!