वाल्मीकि सभा नगरोटा में निर्माण कार्यों के लिए दिए 30 लाख : महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण देती है सामाजिक एकात्मता की प्रेरणा : बाली

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 15 अक्तूबर। महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर जिला कांगड़ा वाल्मीकि सभा द्वारा नगरोटा में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने महर्षि वाल्मिकी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके धर्म और समाज के प्रति योगदान को नमन किया।
बाली ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को महर्षि वाल्मीकि द्वारा दिए गए विचारों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पूरे संसार को हमेशा प्रेरणा देती है। इस प्रेरणा को लेकर हम पूरे समाज को एक रख सकते हैं। उन्होंने कहा महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी रामायण में भगवान राम का जीवन पूरे संसार को मुश्किलों की परवाह न करते हुए सत्य के पथ पर चलते हुए विजय प्राप्त करना सीखाता है।
बाली ने वाल्मीकि सभा नगरोटा में हाल के निर्माण के लिए 20 लाख और पार्क बनाने हेतु 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
May be an image of 5 people, wedding and daisसाथ ही उन्होंने वाल्मीकि सभा द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में भी शिरकत की। यहां पहुंचने पर उनका वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने पुष्प देकर स्वागत किया। जिला वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल और सुखदेव विश्व प्रेमी ने मुख्यअतिथि को जिला वाल्मीकि सभा द्वारा किए जा रहे लोक कार्यों के बारे में बताया और अपनी समस्याओं से भी उन्होंने अवगत करवाया। उन्होंने वाल्मीकि सभा की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
May be an image of 9 people, lighting, dais and text
आर.एस बाली ने अपने संबोधन में वाल्मीकि सभा जिला कमेटी को जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अपने संबोधन दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा मानव जाति के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया।
इसके बाद उन्होंने नगरोटा में जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
May be an image of 3 people, dais, temple and text
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा, जिला वाल्मीकि सभा जिला कांगड़ा अध्यक्ष महेंद्र पाल, पूर्व महापौर पालमपुर एवं महिला अध्यक्ष पूनम बाली, प्रदेश महासचिव दीपक लहोरवी, वाल्मीकि सभा कांगड़ा संयोजक बुद्ध नाथ, सभापति चरणजीत, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार, युवा अध्यक्ष भानु वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय महासचिव सतपाल, कोर कमेटी से कमल, राज, अशोक, अश्विनी जिला की स्थानीय सभाओं के समस्त प्रधान उप प्रधान और लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास में बुर्जुगों का आशीर्वाद और सम्मान जरूरी : आरएस बाली की पहल, वरिष्ठ नागरिकों से करवाया उद्घाटन

धर्मशाला, 02 सितंबर। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रेंक आरएस बाली ने नगरोटा में विकास कार्यों के उद्घाटन वरिष्ठ नागरिकों के कर कमलों से करवाने की नई रिवायत आरंभ की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पपीते की चाय का सेवन यूरिक एसिड की समस्या से अब दिलाएगा निजात

चंडीगढ़ : रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से पैर की उंगलियों, घुटनों और एड़ी में तेज दर्द रहने की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड हमारे हाथों और पैरों के जोड़ों...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमले के वक्त नहीं दिखे 175 मुलाजिम : रंधावा और पुलिसकर्मियों की हरकतें संदिग्ध – बिक्रम मजीठिया

अमृतसर :  अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर सजा पूरी कर रहे सुखबीर बादल पर हुए हमले के मामले में अकाली दल ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बिक्रम मजीठिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रॉस-वोटिंग का कांग्रेस को सता रहा डर : मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने किया व्हिप’ जारी , 26 को सभी विधायकों की सीसल होटल में होगी मीटिंग

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सदस्यों के गैरहाजिर रहने का डर सता रहा है। जिसके चलते सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी करने के...
Translate »
error: Content is protected !!