पानी से जुड़े कानूनों को जोड़कर बनेगा अंब्रेला एक्ट: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
रोहित भदसाली। शिमला  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पानी से जुड़े सभी कानूनों को जोड़कर एक अंब्रेला एक्ट बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा। आज शिमला में एक हाई पावर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
                     उन्होंने कहा कि राज्य की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा और अदालतों में विचाराधीन मामलों की मजबूती के साथ पैरवी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के पास सीमित संसाधन हैं, जिनका सही इस्तेमाल प्रदेश के लोगों के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों से निपटना चुनौती है और मौसम में बदलाव के कारण बादल फटने जैसी घटनाओं में बढ़ौतरी हुई, जिसका अध्ययन किया जाना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने राज्य के हितों की अनदेखी की, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश से इन्वेस्टमेंट ड्रेन हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए अनेक कदम उठाए हैं, जिसके फलस्वरूप प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश की वित्तीय स्थिति बेहतर होने के कारण ही राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए की एक और किश्त जारी करने का फैसला किया है। इससे पहले राज्य सरकार अपने कार्यकाल में सात प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी कर चुकी है।
                           बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य वॉटर सेस कमीशन अमिताभ अवस्थी, विधि सचिव शरद कुमार लगवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा को तो पानी भेजा ही नहीं जा रहा : पंजाब का एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा- रवनीत बिट्टू बोले

लुधियाना। पंजाब का पानी हरियाणा को देने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा ने दुनिया छोड़ी : भारत में इच्छा-मृत्यु पाने वाले पहले शख्स

नई दिल्ली :  हरीश राणा का दिल्ली के AIIMS में मंगलवार, 24 मार्च को निधन हो गया. वह 13 साल से ज्यादा समय तक कोमा जैसी हालत में थे। भारत में पैसिव यूथेनेशिया यानी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर अब रामपुर बिलड़ो के पास टूटी, आधा दर्जन गांवों में पानी घुसा , सैकड़ो एकड़ फसल खराब

पंचायत द्वारा हिमाचल प्रदेश के क्रेशर को दिए रास्ते मे आए बारिश के पानी से कंडी नहर को टूटी, आधा दर्जन गांवों के घरों व फसलों में पानी भरा गढ़शंकर : कंडी नहर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

आप नेता जैन का जेल में मसाज करवाने का वीडियो वायरल : भाजपा प्रवक्ता ने मसाज करवाने की वीडियो की शेयर

वीडियो सामने आने पर डिप्टी सीएम सिसोदिया आए जैन के पक्ष में, बोले- जैन बीमार, डाक्टरों की सलाह पर फिजियोथेरेपी ले रहे दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल...
Translate »
error: Content is protected !!