खानपुर पंचायत विवाद : पूर्व सरपंच व उनकी पत्नी सहित आठ लोगो के खिलाफ बीएनएस व आईपीएस की 7 धाराओं तहत मामला किया दर्ज : स्सी नब्बे लोगो दुारा पुलिस पर ईटों से हमला करने के आरोप, एसएचओ व कास्टेंवल के घायल, एसपी की थार पर भी ईटों से किया हमला

by

गढ़शंकर। गांव खानपुर में मतगणना के बाद नतीजा घोषित होने के बाद हुए विवाद में एसडीएम की गाड़ी और पुलिस पर लोगो दुारा किए पथराव करने से एसएचओ व पुलिस कास्टेंवल के घायल होने के मामले में पुलिस ने एक पूर्व सरपंच , दो महिलाओं सहित आठ लोगों पर हमला करने के आरेप में बीएनएस व आईपीएस की 7 धाराओं तहत मामला दर्ज किया। इसके ईलावा एक पूर्व सरपंच , दो महिलाओं सहित आठ लोगों के ईलावा अस्सी नब्बे लोगो दुारा पुलिस पर पथराव करने के आरोप लगाए गए है। अभी तक किसी की भी ग्रिफतारी नहीं हुई है।
पुलिस दुारा गढ़शंकर पुलिस थाने में कार्यारत कास्टेंवल रोहित मैहिमी के ब्यानों के अधार पर बीएनएस 2023 की धारा 190,221(1),121(2),132,351(3),109, 324(4)  (आईपीसी की धारा 149,186,332,333, 353,506,427 )के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस दुारा दर्ज एफआईआर की ईवारत : रोहित मैहिमी कास्टेंवल 395/एचपीआर ने पुलिस को ब्यान दिया कि 15 अक्तूबर को एसएचओ बलजिंदर ङ्क्षसह के साथ सरकारी गाड़ी में लाय एंड आर्डर इलैकशन डयुटी पर पोलिंग बूथों की चैकिंग की लिए निकले हुए थे। करीव साढें छह वजे सूचना मिली कि गांव खानपुर में पोलिंग बूथ पर विवाद हो गया है। जिसके बाद एसएचओ बलजिंदर सिंह के साथ मैं और पूरी पुलिस पार्टी खानपुर पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वहां पर पहले से ही डीएसपी जसप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहले से ही मौजूद थे। वहां पर चुनाव में सरपंच के पद में हार चुका पक्ष शौैर मचा रहा था और पोलिंग पार्टी को पोलिंग बूथ से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा था। इस दौरान लोगो ने एसडीएम की गाड़ी पर हाथ मारने शुरू कर दिए। इस दौराप पोलिग पार्टी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उनके निकलते हुए पूर्व सरपंच अशोक कुमार जिसकी पत्नी सरपंच को चुनाव लड़ रही थी। पूर्व सरपंच अशोक कुमार, पूर्व सरपंच अशोक कुमार की पत्नी के साथ बहादर सिंह पुत्र गुरपाल, सुरजीत सिंह, बलवीर सिंह उर्फ बीरा पेंटर डा. हरभजन मैहिमी, सतनाम मास्टर, जस्सी पत्नी अमरीक सभी निवासी खानपुर सहित अस्सी नब्बे लोगो ने हमारी पार्टी और डीएसपी की पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया।
जिन्में से एक ईट मेरी और मारी, वह ईट मेरे वायं पैर पर लगी और दूसरा ईट का टुकड़ा मेरे मारा वह सिंर पर लगा। इस दौरान अन्य महिलाआं व पुरषों ने ईटें पुलिस पार्टी पर मारनी शुरू कर दी। जिन्में से एक ईट एसएचओ बलजिंदर सिंह को लगी। इस समय एसपी मेजर सिंह भी मौके पर पहुंच गए तो लोगो ने ईटों से उनकी गाड़ी पर भी हमला कर दिया। उनकी थार गाड़ी का अगला शीशा टूट गया और बाल बाल वच गए। इस पथराव में डीएसपी व अन्य कर्मचारियों के भी ईटें लगी। हालात बेकाबू होते देखकर पुलिस को अपने बचाव के लिए और लोगो को वहां से भगाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। रोहित मैहिमी दुारा दिए ब्यान के मुताविक पूर्व अशोक कुमार के एक साथ व्यक्ति और एक अज्ञात महिला तथा अन्य व्यक्तियों दुारा  दुारा पुलिस पार्टी पर मार देने की नीसत से हमला किया और गाडिय़ों की भंनतोड़ की।
गांव खानपुर के पूर्व सरपंच अशोक कुमार ने कल रात से बार बार काल करने पर भी काल अटैंड नहीं किया और आज उनका फोन बंद आ रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से भूंगा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर, 18 दिसंबर : भारतीय मानक ब्यूरो (उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से बी.डी.पी.ओ कार्यालय भूंगा में जागरुकता कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें सरपंचों, पंचों, ब्लाक समिति सदस्यों, जिला...
article-image
पंजाब

DC जतिन लाल ने 28वें अंडर-12 खंड स्तरीय टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को दुलैहड़ में आयोजित 28वें अंडर-12 खंड स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला दुलैहड़ में आयोजित इस टूर्नामेंट में 74 स्कूलों...
article-image
पंजाब

17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया : 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा के साथ बनाए थे नाजायज संबंध

मोगा : थाना समालसर के पड़ते एक गांव में एक 17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब नीति पर CAG Report : शराब घोटाले को लेकर कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दिल्ली सरकार को हुआ 2002 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट को पेश कर दिया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कुल 14 रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!