दादे पोत्रे ने लुटेरों का बिना डरे डट कर किया मुकाबला – गढ़शंकर नंगल रोड़ पर रियात मैगा मार्ट में तेजधार हथियार से दूकानदार पर किया हमला : सात हजार की नकदी लूट कर फरार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड पर गांव डल्लेवाल में रियात मैगा मार्ट में  देर शाम बेख़ौफ़ युवक तेजधार हथियार लेकर घुसे और सात हजार रुपए लुटे और दूकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लेकिन दुकानदार और उसके पोत्रे ने हमलावरों का डटकर मुकावला किया और लुटेरे भागने को मजबूर हो गए।
रियात मैगा मार्ट के मालिक बलदेव राज पुत्र रक्खा राम ने बताया कि बीती देर शाम समय 7 बजे के करीब मैं व मेरा पोत्रा दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। समान और चाबियां लेने को दूकान के पीछे के हिस्से में थे।इस दौरान दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधें तेजधार हथियारों से लैस होकर दुकान में घुसे और गल्ले में से करीब साढ़े सात हजार रुपये पड़े निकाल लिए। हम भाग कर आगे आए तो  एक युवक ने तेजधार हथियार से मेरे पर हमला कर दिया और मैंने उस्का हाथ पकड़ लिया। मेरे पोत्रा भी उस्सको पकड़ने लगा तो अन्य युवक ने हम दोनों पर डांग से हमला कर दिया। इस बीच दोनों युवक फरार होने में सफल हो गए और करीब साढ़े सात हजार भी लूट कर ले गए।  उन्हीनों बताया कि हमने 100 नंबर पर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई ओर पुलिस चौकी बीनेवाल से पुलिस पार्टी भी मोके पर पहुंच गई। उन्हीनों ने पुलिस से मांग की है कि तुरंत एफआईआर दर्ज कर लुटेरों को पकड़ा जाए।
सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद : लुटेरे मेगा मार्ट में घुसने से पहले सड़क पर किसी व्यक्ति के पैर छूतें है और उसके जाने के बाद मेगा मार्ट में घुस कर पहले गल्ले से पैसे निकालते है और जब मेगा मार्ट के मालिक बलदेव राज और पोत्रे को भाग कर आते देखते है तो एक युवक बलदेव राज पर हमला कर देता है।  लेकिन बलदेव राज बिना डरे युवक का हाथ पकड़ लेता है और पीछे से उसका 14 वर्षीय पोत्रा भी पकड़ लेता है। इस दौरान दूसरा युवक डांग से दोनों पर हमला कर देता है। इस दौरान युवक हाथ छुड़ा लेता है और दोनों भागने लगते है।  लेकिन बलदेव राज का पोत्रा फिर उनका पीछा करता है। इस बीच तेजधार हथियार वहां पर रह जाता है।
पहले लुटेरों को पकड़ेगे फिर करेंगे एफआईआर दर्ज : पुलिस चौकी बीनेवाल के एएसआई  इंचार्ज ओंकार सिंह ने सम्पर्क करने पर कहा कि एफआईआर दर्ज बाद में करेंगे पहले लुटेरों को पकड़ेंगे। वारदात के 24 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज ना करना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल के सीएम का नाम फाइनल : बीजेपी सूत्र ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली 207 सीटों की प्रचंड जीत के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन होगा. बीजेपी में आखिरी...
article-image
पंजाब , समाचार

डीसी ने गाड़ी रुकवाई पराली को लगी आग देखकर : अधिकारीयों व सबंधित किसान को साथ लेकर गांव डगाम में पराली को लगी आग बुझाई,दोबारा ऐसा न करने को कहा

होशियारपुर, 06 नवंबर: जिले में पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए पिछले कुछ दिनों से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल सहित पूरा जिला प्रशासन फील्ड में उतरा हुआ है और ब्लाक स्तर पर...
article-image
पंजाब

खरड़ की मीना शर्मा को बीकानेर में बीकाणा ब्लड सेवा समिति दुारा आयोजित नेशनल अवार्ड सेरेमनी में किया गया सम्मानित

खरड़ : बीकाणा ब्लड सेवा समिति(रजि) दुारा बीकाणा की शान, रक्तवीरों का सम्मान के तहत नेशनल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन राजस्थान के बीकानेर में किया। जिसमें विभिन्न ब्लड डोनेशन से संबंधित नैशनल कोआर्डीनेटरों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में अवैध धार्मिक निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर : भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 1 जुलाई l .चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाए गए धार्मिक स्थलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!