32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू : मुख्यमंत्री ने भाग ले रहे शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बधाई

by

13 और 14 नवम्बर को होगा भव्य राज्य स्तरीय समारोह
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में 32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2024 का आयोजन 18 अक्तूबर से 14 नवम्बर, 2024 तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18-19 और 21-22 अक्तूबर को यह सम्मेलन प्रदेश के 73 उप-मंडलों में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 6 और 8 नवम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में तथा 13 और 14 नवम्बर को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रचार और प्रसार के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में नवाचारों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी का समावेश किया जा रहा है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में कृत्रिम मेधा व तकनीक आधारित विषयों का समावेश किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग ले रहे सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके उत्साह और समर्पण से राज्य में विज्ञान के भविष्य को नया आकार मिलेगा।
32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद द्वारा शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन में लगभग 22 हजार विद्यार्थी और आठ हजार शिक्षक भाग ले रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सुनिश्चित : DC अपूर्व देवगन

चंबा, 26 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं । वे आज उपायुक्त कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी : गंधर्वा राठौड़

सोमवार सुबह करीब 9ः15 बजे जारी होगा भूकंप जैसी आपदा का अलर्ट एएम नाथ।  हमीरपुर 14 जून। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी संबंधित अधिकारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, 382.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दी गई मंजूरी

एएम नाथ। मंडी, 22 दिसंबर।  जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज सोमवार को जिला परिषद सभागार, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को हवाई अड्डों के विकास के लिए 213.52 करोड़ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किए जारी :

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 दिसंबर  । केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए शुरू की गई उड़ान योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को हवाई...
Translate »
error: Content is protected !!