प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, हत्या कर शव नहर किनारे फेंका‌, पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार किया

by

माहिलपुर – रात गयारह बजे प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पता चलने पर प्रेमिका के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को चादर में लपेट कर नहर के किनारे फेंकने की घटना माहिलपुर के ऐमा जट्टा गांव के पास सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है।
मिरतक युवक की पहचान जसपाल सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी मजारा डिंगरिया थाना माहिलपुर के रूप में हुई है। मिरतक के भाई राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उसके भाई जसपाल सिंह का गांव की ही लड़की से प्रेम संबंध थे और जिसकी जानकारी उनके परिवार व लड़की के परिजनों को भी थी। उसने बताया कि सुबह जब वह सोकर उठा तो घर मे जसपाल सिंह नही था इस दौरान उसे पता चला कि ऐमा जट्टा गांव के पास नहर किनारे किसी का शव मिला है तो वह भी देखने चला गया और उसने देखा कि मिरतक उसका भाई है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि जसपाल सिंह की हत्या उक्त लड़की के पिता व अन्य लोगों ने मिलकर की है इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि राकेश कुमार पत्र बूटा सिंह के बयान पर सतनाम सिंह के विरुद्ध जसपाल सिंह की हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है और सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना खन्ना ने वैभव को किया सम्मानित, भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जताई आशा

होशियारपुर 16 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल स्टेट जुडो चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ग में होशियारपुर के वैभव ओहरी द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसको सम्मानित किया। इस मौके...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके समागम – विद्यार्थियों को ट्रॉफियों और स्टेशनरी देकर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 30 मार्च: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार व बलजीत सिंह के नेतृत्व में वार्षिक परिणाम मौके मेगा पीटीएम के रूप में समागम...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या : हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

पटियाला : गैलालोर गेट पटियाला के पास एक श्मशान में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में की गई है जो अपने...
Translate »
error: Content is protected !!