दो कैंटरो की टक्कर में दोनों चालकों की मौत : माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर बाहोवाल के पास हुई दुर्घटना

by
गढ़शंकर, 20 अक्तूबर  : माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर बाहोवाल गांव के पास पुल पर आज सुबह करीब सात बजे दो कैटरो की आमने सामने टक्कर हो गई, इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन चालकों की मौत दुर्घटनास्थल पर हो गई। थाना चब्बेवाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों व शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश जो लुधियाना में रहता है वह अपने केंटर नंबर पीबी 69 बी 5540 को लेकर पठानकोट से चंडीगढ़ जा रहा था। उसकी गाड़ी जब बाहोवाल गांव के पुल पर पहुंची तो सामने से आ रहे कैंटर नंबर यूपी 63 बीटी 1703 जिसमें लक्कड़ लद्दी हुई थी से टक्कर हो गई। इस कैंटर को वरिंदर पाल पुत्र शिवनाथ निवासी मिर्जापुर उत्तरप्रदेश चला रहा था। इस दुर्घटना में वाहन चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर चब्बेवाल पुलिस व आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों वाहन चालकों के शव को बाहर निकाला।
थाना चब्बेवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए शवों को सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार का एक्सीडेंट, तीन दिन पहले हुई थी शादी, नई नवेली दुल्हन की मौत

फतेहगढ़ साहिब :  एक दुखद घटना हुई। एक नए शादीशुदा जोड़े का कार एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट इतना भयानक...
article-image
पंजाब

देश को गौरवान्वित करने में सक्षम वशिष्ठ का अहम योगदान : संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में विद्याथी सक्षम वशिष्ठ को राधाकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!