1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी…. पन्नू का दावा दुनियाभर के यात्रियों में मचा देगा हड़कंप

by

भारतीय एविएशन सेक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार बम की अफवाहों का सामना कर रहा है. इस बीच अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी दी है. पन्नू ने हवाई यात्रा करने वालों से कहा है कि 1 से 19 नवंबर तक वे एयर इंडिया की फ्लाइट में ना बैठें. पन्नू ने दावा किया है कि इस दौरान एयर इंडिया की उड़ान पर हमला हो सकता है. ये चेतावनी खासतौर पर अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने वाले लोगों के लिए जारी की गई है. पन्नू ने ये धमकी 1984 सिख विरोधी दंगों की 40वीं बरसी से पहले दी है.

इंडिया टुडे के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक पन्नू ने पिछले साल भी लगभग इसी समय ऐसी ही धमकी जारी की थी. पन्नू की ताज़ा धमकी ऐसे समय आई है, जब भारत में कई एयरलाइन्स को बम विस्फोट के धमकी भरे कॉल आए हैं. अब तक ऐसी सभी धमकियां अफवाह निकली हैं.

पन्नू की धमकी ऐसे समय में भी आई जब कनाडा और भारत के रिश्तों के बीच तनाव और बढ़ गया है. आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या सहित खालिस्तानी तत्वों को निशाना बनाने के कनाडा के आरोपों के बाद भारत और कनाडा राजनयिक विवाद में उलझे हुए हैं. बता दें, पन्नू के पास कनाडा और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता है.

–“जस्टिन ट्रूडो के कार्यालय से बात होती है”, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के दावे से खलबली

रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2023 में पन्नू ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा. पन्नू ने उस वीडियो में कहा था कि एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और लोगों को उस दिन एयर इंडिया से उड़ान न भरने की धमकी भी दी थी.

इस घटना पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पन्नू के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत विभिन्न अपराधों का मामला दर्ज कराया था.

इस घटना के बाद, पिछले साल दिसंबर में पन्नू ने 13 दिसंबर के आस-पास संसद पर हमले की धमकी भी दी थी. पन्नू की धमकियों की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी थी. उसने तमाम गैंगस्टर्स से एकजुट होकर 26 जनवरी को भगवंत मान पर हमला करने के लिए कहा था.

भारतीय गृह मंत्रालय ने जुलाई 2020 से राजद्रोह और अलगाववाद के आरोप में SFJ के संस्थापक पन्नू को आतंकवादी नामित किया है. इससे एक साल पहले 2019 में भारत सरकार ने ‘राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक’ गतिविधियों में शामिल होने के लिए SFJ को ‘गैरकानूनी संघ’ के तौर पर प्रतिबंधित कर दिया था.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव से पहले बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की बढ़ी सियासी सरगर्मियां : कांग्रेस-भाजपा नेताओं से मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

जालंधर में परगट सिंह और सुशील रिंकू से मिले डेरा ब्यास प्रमुख, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी की मुलाकात; पंजाब की चुनावी राजनीति में चर्चाएं तेज चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से...
article-image
पंजाब

रैड रिबन क्लबों की एडवोकेसी बैठक के दौरान चुने गए 6 सर्वोत्तम रैड रिबन क्लब : हर रैड रिबन क्लब कम के कम एक रक्तदान कैंप व नशा विरोधी जागरुकता कैंप जरुर लगाए: प्रीत कोहली

क्लबों को मुख्य कार्यालय से प्राप्त ग्रांटों का किया गया वितरण होशियारपुर, 20 सितंबर: युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर के सहायक डायरेक्टर प्रीत कोहली ने जिले के रैड रिबन क्लबों के समूह प्रोग्राम अधिकारियों को...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग कार्यालय, होशियारपुर द्वारा उर्दू आमोज़ कोर्स प्रमाण पत्र वितरण समारोह

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : जिला भाषा अधिकारी, होशियारपुर कार्यालय द्वारा कराए जा रहे छह महीने के उर्दू आमोज़ कोर्स (जुलाई-दिसंबर 2024 बैच) के विद्यार्थियों को कोर्स पूर्ण करने के उपरांत प्रमाण पत्र वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन के टावर का कार्य पूर्ण : ई.राज सिंह

18 जुलाई को ट्रांसमिशन लाइन विद्युत प्रवाह होगा शुरू एएम नाथ। चम्बा :  वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एचपीपीटीसीएल ई.राज सिंह ने बताया कि लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन (डीसी) के टावर संख्या टी08 से 240 मेगावाट कुटेहर...
Translate »
error: Content is protected !!