सरकारी हाई स्कूल डघाम में पीटीएम आयोजित 

by
गढ़शंकर, 22 अक्तूबर: शिक्षा विभाग पंजाब की हिदायतों अनुसार मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल डघाम में अध्यापक-अभिभावक मिलनी (पीटीएम) आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, खेलों में प्राप्तियां तथा अन्य स्कूली सहायक क्रियाओं की कारगुजारी संबंधी अभिभावकों, स्कूल प्रबंधक कमेटी तथा पंचायत सदस्यों से चर्चा की गई। पीटीएम का ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनुपम शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्कूल के प्रबंध पर संतुष्टि प्रकट की। मीटिंग दौरान विशेष रूप से नवचयनित सरपंच जस्सी डघाम तथा समूह पंचायत सदस्यों ने विजिट किया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल व स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन दीदार सिंह के साथ अध्यापकगण हरदीप कुमार, ज्योतिका लद्धड़,  वरिंदर कौर, जतिंदर कुमार, अंशु राणा, मैडम रीना, ज्योति शर्मा आदि हाजिर थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

तरनतारन :पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों की तारीख को 31 अगस्त से आगे बढ़ाकर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महापौर सौरभ जोशी को मिल रही धमकियों के खिलाफ बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने जताया समर्थन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 9 जून। निहंग फकीर सिंह जी की आठवीं पीढ़ी के वंशज बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने आज चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी से मुलाकात कर उन्हें अपना पूर्ण समर्थन एवं...
article-image
पंजाब , हरियाणा

आस्ट्रेलिया की कई यूनिवर्सिटी ने पंजाब-हरियाणा के छात्रों को एडमिशन देने से किया इनकार

 पंजाब और हरियाणा के छात्रों को कई ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटियों ने एडमिशन देने से मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग नकली दस्तावेज का इस्तेमाल कर रहे थे और पढ़ाई के नाम पर...
Translate »
error: Content is protected !!