चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन

by

होशियारपुर,  22 अक्टूबरः   भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव के मद्देनजर आज डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन हुई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर( सामान्य) राहुल चाबा व डी.आई.ओ प्रदीप सिंह भी मौजूद थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में 205 पोलिंग बूथों के लिए स्टाफ का डाटा मिक्सिंग कर उप चुनाव के लिए पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के लिए 1232 पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 308 पी.आर.ओ, 308 ए.पी.आर.ओ व 616 पी.ओ लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पोलिंग स्टाफ मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाएगा।

कोमल मित्तल ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा और 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की तिथि 30 अक्टूबर 2024 है। नामांकन पत्र अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अफसर के जिला प्रबंधकीय काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में निर्धारित दिनों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से विधान सभा उप चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां एम.सी.एम.सी. कमेटी गठित कर पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है, वहीं सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना संबंधी प्राप्त हो रही शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सर्बजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखबीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नैणवां में माता स्वर्ण कौर को भेंट की गणमान्य ने श्रद्धांजलि

गढ़शंकर : ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार, समाजसेवी भाग सिंह अटवाल तथा थानेदार निरपाल सिंह अटवाल नंगल के माता जी सरवन कौर जो पिछले दिनीं पंचतत्व में विलीन हो गए थे, के निमित्त उनके...
article-image
पंजाब

ब्लैक फंगस उपचाराधीन, अगर समय पर करवाया जाए इलाज: डा. रंजीत सिंह

सिविल सर्जन ने कहा कि लक्षण दिखने पर मरीज डाक्टर से तुरंत करें संपर्क सैल्फ मैडिकेशन से बचे मरीज, बिना डाक्टर की सलाह के स्टेरॉयड का न करें इस्तेमाल होशियारपुर : सिविल सर्जन डा....
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठकें

गढ़शंकर, 27 जून: गढ़शंकर हलके से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग, खाद्य आपूर्ति, पानी और जनस्वास्थ्य समेत हलके से संबंधित विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंडोह डैम के पास दर्दनाक हादसा : दुल्हे के भाई, भाभी व आठ माह की भतीजी समेत पांच लोगों की मौत

मंडी :   मंडी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पंडोह खोलानाला संपर्क मार्ग से एक ऑल्टो कार के पंडोह डैम की...
Translate »
error: Content is protected !!