पंजाब उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

by

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच बीजेपी ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.  लिस्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रवनीत सिंह बिट्टू और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पंजाब में उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे.

इसके अलावा पंजाब बीजेपी प्रमुख सुनील जाखड़, तरुण चुघ, अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, मनजिंदर सिंह सिरसा, मनोज तिवारी और रवि किशन भी राज्य में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे.

3 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान :   बीजेपी ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से सरदार मनप्रीत बादल, बरनाला सीट से सरदार केवल सिंह ढिल्लों और डेरा बाबा नानक सीट से सरकार रविकरण कहलों को मैदान में उतारा गया है. वहीं चब्बेवाल सीट पर पार्टी ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.

आम आदमी पार्टी ने इन्हें दिया टिकट  :  पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. डेरा बाबा नानक में गुरप्रीत सिंह रंधावा, चब्बेवाल सीट से इशान चब्बेवाल, बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को टिकट दिया गया है. कांग्रेस की तरफ से गिद्देरबाहा से अमृता वडिंग, डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर, चब्बेवाल से रंजीत कुमार और बरनाला सीट से कुलदीप सिंह ढिल्लो को टिकट दिया है.

क्यों हो रहे हैं उपचुनाव :   दरअसल, गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से विधायक रहे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लुधियाना से सांसद चुने जा चुके हैं. वहीं बरनाला सीट से गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर से सांसद बने हैं. इसी तरफ चब्बेवाल विधानसभा से विधायक राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद चुने गए थे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उद्योगिक ईकाई प्रदूषण फैला कर लोगो की सेहत से खिलवाड कर रही : सुनील चौहान

गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योगिक ईकाई प्रदूषण फैला कर लोगो की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह यहां कानून व नियमों के उल्ट है वहीं उकत उद्योग का प्रबंधन प्रकृति व...
article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ गोलियां , मौत: घर में घुसकर किसान को दो लोगों ने गोलियां मार

लुधियाना : गांव बारदे में घर में घुसकर को दो लोगों ने किसान को गोलियां मार दी। घायल को कल्याणी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया।...
article-image
पंजाब

दो गुतां वाले के धार्मिकस्थल से चोरों ने गोलक चोरी

माहिलपुर – माहिलपुर इलाके के धार्मिकस्थलों पर चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है और चोर पुलिस की पकड़ से दूर है पर चोरी की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही। शुक्रवार...
article-image
पंजाब

‘वर्चुअल रियलिटी, गेमिंग और कोडिंग’ पर जिला रोजगार ब्यूरो होशियारपुर में कार्यशाला आयोजित

होशियारपुर, 11 अक्तूबर : जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो और मॉडल कैरियर सेंटर होशियारपुर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के सहयोग से 10 और 11 अक्तूबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिप्पलांवाला, सेंट जोसेफ...
Translate »
error: Content is protected !!