बिलासपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा बैठक काआयोजन : मंत्री राजेश धर्मानी ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के दिए निर्देश

by
रोहित भदसाली। बिलासपुर, 24 अक्टूबर :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 29 अक्टूबर को गोविंद सागर झील में मंडी भराड़ी के पास वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का उद्घाटन के लिए दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर नजर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए बचत भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री राजेश धर्मानी ने की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
धर्मानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, और वॉटर स्पोर्ट्स के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां उच्च स्तर की होनी चाहिए। राजेश धर्मानी ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा बिलासपुर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। सुरक्षा उपायों के साथ-साथ, पर्यटकों और आम जनता के लिए भी व्यापक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
May be an image of 7 people
उन्होंने कहा कि गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत होने से बिलासपुर में वॉटर स्पोर्ट्स टूरिज्म को एक नई दिशा मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यटकों को आकर्षित करना है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार का प्रयास है कि वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाए। इससे पूर्व मंत्री राजेश शर्मा ने प्रस्तावित सभा स्थल का जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC बोले नशा तस्कर किसी भी सूरत में बचने न पाएं : DC जतिन लाल का ‘नशा मुक्त ऊना’ बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल

ऊना, 20 अप्रैल – उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल दिया है। उन्होंने पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और समाज कल्याण समेत संबंधित विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत कामगार

एएम नाथ। चंबा : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी (आधार सत्यापन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलारिया ने की एचआईवी संक्रमण व रोकथाम के उपायों पर चर्चा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब, N.S.S., एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर S.D.P.O सलूणी श्री रंजन शर्मा बतौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

98 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां : देहरा में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल सम्पन्न

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा –   देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों के पीठासीन, सहायक पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के लिए आज सोमवार को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित करवाई...
Translate »
error: Content is protected !!